The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

Bilaspur ; छत्तीसगढ़ी फिल्म स्क्रीन की शूटिंग समाप्त..समाज में बढ़ते ज्वलंत मुद्दों को फिल्म के माध्यम से दर्शाया गया..

Oplus_131072

Views: 944
Spread the love
Read Time:2 Minute, 35 Second

अखिलेश पांडे की आने वाली छत्तीसगढ़ी फिल्म स्क्रीन की शूटिंग हुई सम्पन्न….

समाज में बढ़ते ज्वलंत मुद्दों को फिल्म के माध्यम से दर्शाया गया है…

Bilaspur Chhattisgarh 

अखिलेश पांडे की आने वाली छत्तीसगढ़ी फिल्म स्क्रीन की शूटिंग समाप्त हो चुकी है। आपको बता दें कि अखिलेश अपने फिल्मों के माध्यम से समाज के ज्वलंत मुद्दों को उठते रहते हैं और इस फिल्म में भी उन्होंने एक अंतरराष्ट्रीय समस्या को फिल्म के माध्यम से दिखाया है, इस संदर्भ में जब हमने अखिलेश से बात की तब उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य समाज को जागरूक करना है और युवाओं को गलत रास्ते से बचाना है।

Oplus_131072

इसलिए वह ऐसी फिल्मों का निर्माण करते हैं जो कि समाज में कुछ अच्छे संदेश दे सके और जिससे कि लोग कुछ सीख सके इस फिल्म में बहुत से नए चेहरे को मौका दिया गया है।

इस फिल्म की शूटिंग छत्तीसगढ़ के कई शहरों सहित खास न्यायधानी बिलासपुर में भी शूट किया गया है। इस फिल्म में मुंबई से एडिशनल डायरेक्टर सावन वर्मा, छायांकन ज्ञानेंद्र साहू, रितेश,अमित चंद्रा,राकेश, ने किया है।

इस फिल्म में मुख्य भूमिका में अभिनेता अखिलेश पांडे रेखा पटेल डॉ आरती पांडे…

पत्रकार उमेश सिंह ठाकुर, पत्रकार मनमोहन पात्रे, सचिन शर्मा, शशि भूषण सोनी श्याम मोहन दुबे, सुनीता शर्मा,दिनेश पांडे,मनीष भटेजा अमृतेश मिश्रा, आकृति साहू प्रियंका भारद्वाज ,करण सिसोदिया, यशराज यादव, गिरधर शर्मा आदित्य पांडे,वैभव, अमित तिवारी, प्रतिभा पांडे , विनोद, विष्णु,नरेंद्र शर्मा, काशवी पांडे, सुनील दत्त मिश्रा, नरेंद्र सिंह चंदेल,आरसी गुप्ता, नेहा तिवारी, आरव पांडे अश्वथ पांडे ने मुख्य भूमिका निभाई है।

मनमोहन पात्रे संपादक The YUVA WORLD News

2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत, दैनिक अखबार, सेटेलाइट न्यूज़ चैनल, राष्ट्रीय मासिक पत्रिका में कार्य करने का अनुभव B. Sc. Mathematics व पत्रकारिता में BJMC कि डिग्री। पूर्व बिलासपुर जिला सचिव : Chhattisgarh Journalist Union Journalist Manmohan Patre Chhattisgarh

You may have missed