जांजगीर 20 अक्टूबर 2024। जांजगीर जिला में 2 साल की मासूम बच्ची के साथ हैवानियत करने वाले सौतेले पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आपको बता दे शनिवार की शाम 2 साल की मासूम बच्ची के साथ रेप की घटना सामने आयी थी। घटना के बाद लहूलुहान हालत में बच्ची को परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां उसका उपचार जारी है। घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने इस वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मासूम बच्ची के साथ रेप का ये मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक शनिवार की शाम करीब 7 बजे बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। परिजन के मुताबिक उसी समय बच्ची का सौतेला पिता आया और बाहर खेल रही बच्ची को अपने साथ दुकान से चाकलेट दिलाने के नाम पर ले गया। काफी देर तक बच्ची के नहीं आने से परिजन परेशान हो गए। आस-पास खोजने खोजबीन करने के बाद भी बच्ची नहीं मिली। इसके बाद रात को झाड़ियों के पास से बच्ची की रोने की आवाज सुनाई दी। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और परिजनों को इसकी सूचना दी। झाड़ियों के बीच बच्ची खून से सनी रो रही थी। उसके प्राइवेट पार्ट से ब्लड निकल रहा था। इसके बाद परिजन बच्ची को नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां गंभीर हालत में उसे भर्ती कर उपचार शुरू किया गया। इसके बाद परिजनों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने घटना की तफ्तीश के बाद आज रविवार को दुष्कर्म के आरोपी सौतेला पिता को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। वहीं इस घटना से नाराज परिजनों ने आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग की है। बताया जा रहा है कि आरोपी के खिलाफ कसडोल थाने में भी कई अपराध दर्ज हैं।
CG : सौतेले पिता ने ही 2 साल की मासूम को बनाया था हवस का शिकार, झाड़ियों में खून से लथपथ मिली थी मासूम, आरोपी का कसडोल थाने में भी है अपराध दर्ज परिजन ने फांसी देने की मांग

Views: 2647
Read Time:2 Minute, 36 Second





Average Rating
More Stories
CG News: केशकाल में लगी देवी-देवताओं की अदालत, भंगाराम माई के दरबार में 35 को सजा!
छत्तीसगढ़ में गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत! PM Awas Yojana Urban की कट-ऑफ डेट बदली
बिलासपुर (Bilaspur): शराब पीने के लिए पैसे मांगे, नहीं देने पर मारपीट और चाकूनुमा हथियार से हमला; आरोपी गिरफ्तार