The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

Bilaspur News -दक्षिण विधानसभा के उपचुनाव को लेकर आयोजित बैठक में शामिल हुए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक

Views: 586
Spread the love
Read Time:2 Minute, 27 Second

बिलासपुर /रायपुर : पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने 13 नवंबर को होने दक्षिण विधनसभा के उपचुनाव को लेकर सिविल लाइन मंडल मे आयोजित बैठक में शामिल हूए और कर्यकर्ताओं के साथ मिलकर चुनाव की रणनीति बनायी। इस मौके पर श्री कौशिक ने बताया कि बैठक में कार्यकर्ताओं को चार्ज करने का फैसला लिया गया है।

जिसके लिए क्षेत्र में मंडल से लेकर वार्ड और बूथ स्तर पर बैठक की जायेगी। साथ ही पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को चुनाव से संबंधित जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। उन्होंने कहा कि रायपुर दक्षिण की जनता क्षेत्र में एक बार फिर से कमल खिलाने जा रही है। जनता ने जैसे 8 बार कमल को चुना है वैसे ही इस बार भी भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी को जिताएगी।

कौशिक ने कहा,कि यह उपचुनाव हमारी प्रतिष्ठा का प्रश्न है, सभी कार्यकर्ताओं को तन, मन धन से परिश्रम की पराकाष्ठा करना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एक बार फिर से अपनी पूरी ताकत के साथ उपचुनाव में पार्टी को जिताने के संकल्प के साथ उतरने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि, दक्षिण के सम्मानित कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के प्यार, स्नेह और आशीर्वाद ने दक्षिण विधानसभा में भाजपा का कमल खिलाया है ।

 

जनता को यही प्यार और आशीर्वाद इस बार पार्टी प्रत्याशी श्री सुनील सोनी को देकर पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए नया इतिहास रचना है। इस अवसर पर रायपुर उत्तर विधायक, पुरंदर मिश्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष, शिवरतन जी, नरेश गुप्ता जी, सुभाष तिवारी जी एवं सिविल लाईन मंडल के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

मनमोहन पात्रे संपादक The YUVA WORLD News

2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत, दैनिक अखबार, सेटेलाइट न्यूज़ चैनल, राष्ट्रीय मासिक पत्रिका में कार्य करने का अनुभव B. Sc. Mathematics व पत्रकारिता में BJMC कि डिग्री। पूर्व बिलासपुर जिला सचिव : Chhattisgarh Journalist Union Journalist Manmohan Patre Chhattisgarh

You may have missed