पेंड्रा में लकड़ी तस्करी का बड़ा खुलासा, वन विभाग ने 3 तस्करों को धर दबोचा!
पेंड्रा छत्तीसगढ़ : छत्तीसगढ़ के गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में इमारती लकड़ी तस्करी करते वन विभाग ने 3 तस्कर को पकड़ा है वही 1 मुख्य तस्कर फरार है.तस्करों के पास से वन विभाग की टीम ने 70 नग साल सिलपट के साथ ही 1 पिकअप वाहन जब्त किया है.मामला पेंड्रा रेंज के अमारू बीट का है जहा देर रात वन विभाग को लकड़ी तस्करी की सूचना मिली.

जिस पर वनविभाग की टीम मौके पर पहुंची तो पीथमपुर में एक पिकअप में साल की लकड़ी लोड किया जा रहा था.जिसे वनविभाग ने जब्त किया साथ ही इंद्रपाल सिंह, रितेश कुमार और अनिल मराबी को पकड़ लिया वही 1 एक मुख्य तस्कर गौरीशंकर फरार हो गया..
एसडीओ मोहर सिंह मरकाम ने बताया कि मामले में जंगल से काटी गई साल के 70 सिलपट सहित अन्य लकड़ियां कुल 1.307 घनमीटर की लकड़ियों को जब्त किया गया है. लकड़ियों का अनुमानित मूल्य लगभग 1लाख 24 हजार है।
फिलहाल वन अधिनियम के तहत आगे की कार्रवाई किया जा रहा है ।





Average Rating
More Stories
बिलासपुर में पुलिस अभिरक्षा से संदेही फरार… ट्रांसपोर्ट नगर से ACCU ने पकड़ा..? चकरभाठा थाने से भागने की चर्चा..नशीली कैप्सूल-टैबलेट मामले से जुड़ा बताया जा रहा मामला
Mungeli News : खैरासेतगंगा धाम समिति विवाद गहराया, शिक्षक शत्रुहन टोंडर के खिलाफ शिकायत.. 50 लाख के भवन निर्माण पर सवाल
Bilaspur : बेलतरा की बदहाल सड़कों पर अंकित गौरहा का सवाल—कैबिनेट ने डामर पर दी राहत, नगर निगम की सड़कों का समाधान कब?