बीजापुर 7 दिसंबर 2024। नक्सल प्रभावित बीजापुर जिला में नक्सलियों ने एक आंगनबाड़ी सहायिका को घर में घुसकर मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि माओवादियों ने पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाते हुए बेटे के सामने ही महिला की हत्या कर दी। बीजापुर में हुए इस हत्याकांड के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त है। इस वारदात के बाद पिछले 3 दिन में नक्सलियों ने तीन लोगों की हत्या की है। इससे पहले 2 पूर्व सरपंचों का पुलिस मुखबिरी के शक में हत्या कर दी थी। हत्या की ये वारदात बासागुड़ा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक आंगनबाड़ी सहायिका लक्ष्मी पदम तिम्मापुर गांव की रहने वाली थी। शुक्रवार देर रात सादे कपड़ों में नक्सली उसके घर में पहुंचे। गांव के बीच में ही नक्सलियों ने महिला पर पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाते हुए पहले जमकर पिटाई की। इस दौरान महिला का बेटा बीच बचाव करने का प्रयास किया। तब माओवादियों ने उसकी भी पिटाई कर दी। इसके बाद महिला की धारदार हथियार से बेटे के सामने ही हत्या कर दी। हत्या के बाद नक्सलियों ने शव के पास पर्चा भी फेंका है, जिसमें नक्सल संगठन के भैरमगढ़ एरिया कमेटी ने हत्या की जिम्मेदारी ली है। पर्चा में लिखा है कि इसे पहले भी समझाइश दी गई थी, लेकिन मानी नहीं। पुलिस से लगातार संपर्क में थी। सूचना देने का काम करती थी, इसलिए इसे मौत की सजा दी गई है। बीच गांव में बेटे के सामने मां की हत्या की इस घटना के बाद गांव में दहशत व्याप्त है। बताया जा रहा है कि जिस जगह पर हत्या हुई है, वहां से महज एक किमी की दूरी पर ही फोर्स का कैंप है। हत्या की जानकारी पुलिस को दी गई है। जिसके बाद पुलिस गांव में पहुंचकर मामले की जांच की जा रही है। आपको बता दे इससे पहले भी नक्सलियों ने 2 पूर्व सरपंचों को मार डाला था। नक्सलियों ने पुलिस की मुखबिरी करने का आरोप लगाते हुए एक पूर्व सरपंच को बाजार से अगवा कर हत्या की थी। जबकि दूसरे का अंतिम संस्कार के बाद घर लौटते वक्त पत्नी के सामने से ही अपहरण किया था। हत्या के बाद दोनों के शवों को माओवादियों ने गांव के पास फेंक दिया था।
मोहम्मद रज्जब बिलासपुर 9755114786






Average Rating
More Stories
Singapore News: अचानक बंद हुआ True Fitness जिम, अभिनेत्री Chen Xiuhuan बोलीं- ‘दिल टूट गया’
CG News: केशकाल में लगी देवी-देवताओं की अदालत, भंगाराम माई के दरबार में 35 को सजा!
छत्तीसगढ़ में गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत! PM Awas Yojana Urban की कट-ऑफ डेट बदली