The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

CG Breaking News : तेज रफ्तार ट्रक ने कार को मारी टक्कर,13 लोग सवार 6 की मौत,7 की हालत नाजुक

Views: 617
Spread the love
Read Time:3 Minute, 32 Second

CG News:भीषण सड़क हादसे में 6 की मौत,7 की हालत नाजुक..

बालोद समाचार :छत्तीसगढ़ राज्य के बालोद जिले में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया जिसमें एक मासूम के साथ 6 लोगों की मौत हो गई है। तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से आ रही कार को टक्कर मार दिया। इस भीषण सड़क हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए और परिवार के 7 अन्य सदस्यों को गंभीर चोट आई है।

जानकारी के मुताबिक घटना डौंडी थाना इलाके में भानुप्रतापपुर- दल्ली राजहरा मार्ग की है। SUV कार क्रमांक CG04LD8049 में सवार एक परिवार डौंडी कुंभकार परिवार के घर छट्ठी कार्यक्रम में शामिल होकर वापस अपने घर गुरेदा लौट रहा था कि ट्रक क्रमांक CG07BQ0941और कार में जबरदस्त टक्कर हो गई। इस दर्दनाक सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई, वहीं 7 लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरु कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है, जिसकी तलाश की जा रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) अशोक जोशी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी चालक को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।

इन 6 लोगों की हुई मौत

1 -दुर्पत प्रजापति पिता पूना राम उम्र 30 पुरुष ग्राम गुरेदा (गुंडरदेही)

 

2 – सुमित्रा बाई कुम्भकार पति स्वर्गीय कार्तिक राम उम्र 50 वर्ष घोराड़ी महासमुंद

 

3 -मनीषा कुम्भकार पति विश्वनाथ उम्र 35 वर्ष ग्राम घोराड़ी महासमुंद

 

4 – सगुन बाई कुंभकार उम्र 50 वर्ष ग्राम कुम्हारपारा कवर्धा

 

5 -ईमला बाई पति रेवा राम सिन्हा उम्र 55 ग्राम गुरेदा (गुंडरदेही)

 

6 -जिग्नेश कुम्भकार पिता प्रीतम कुम्भकार उम्र 7 वर्ष ग्राम गुरेदा (गुंडरदेही)

 

इन 7 लोगों की हालत नाजुक

1 – झमित कुमार पिता मिथलेश कुमार उम्र 7 वर्ष गुरेदा( गुंडरदेही )

 

2 -बिन्देश्वरी बाई पति पूरन लाल कुम्भकार उम्र 35 ग्राम गुरेदा ( गुंडरदेही )

 

3 -रूखमणी बाई पति छबिलाल उम्र 60 वर्ष ग्राम भर्रे गांव

 

4 – यूवराम साहू पिता घासी राम उम्र 30 वर्ष सिकोसा (गुंडरदेही)

 

5 – रम्भा बाई

 

6 – ईश्वरी बाई पति कुलपत राम उम्र 61 वर्ष ग्राम गुरेदा ( गुंडरदेही )

 

7 – कुमारी बाई पति रूपलाल कुम्भकार उम्र 55 वर्ष भर्रे गांव

The YUWA WORLD News

भारत सरकार से पंजीकृत (UDYAM-CG-02-0005003) एक प्रतिष्ठित न्यूज़ वेबसाइट और यूट्यूब चैनल है, जो छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और देश-दुनिया की ताजा खबरें आपके सामने लाता है। हमारा उद्देश्य है जनपक्षीय और ईमानदार पत्रकारिता को बढ़ावा देना।

You may have missed