- अवैध शराब बिक्री करते पकड़ा गया आरोपी के कब्जे से 13 पौवा शराब किया गया जप्त…
- जप्त मशरूका की कीमत है 1430/- रूपयें आरोपी के विरूद्ध धारा 34 (1) आबकारी एक्ट के तहत की गई कार्यवाही..
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेन्द सिंह के दिशा निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शहर रायपुर लखन पटले एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली योगेश साहू के मार्गदर्शन में थाना प्रभारियों को नशे का काला कारोबार करने वाले कारोबारियों की पतासाजी कर कार्यवाही करने एवं इस पर प्रभारी रूप से अंकुश लगाने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है, जिस पर समस्त राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों की टीम द्वारा मुखबीर लगाकर पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर नशे का कारोबार करने वाले कारोबारियों के संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही है।

इसी तारतम्य में दिनांक 18.12.2024 को जरिये मुखबीर सूचना मिला कि एक व्यक्ति उम्र लगभग 30-35 साल, लंबा बाल, पीला कलर का फुल टीशर्ट एवं काला कलर का फुलपेंट पहना है, सफेद कलर के सीमेंट बोरी में अवैध रूप से तेलघानी नाका ओवरब्रिज के नीचे शराब बिक्री कर रहा है कि सूचना पर स्टाफ द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये मुखबीर के बताये हुलिय के व्यक्ति को सफेद कलर बोरी सहित पकड़ा गया, बोरी की तलाशी लेने पर बोरी में 13 पौवा देशी मदिरा मसाला रखे मिला, नाम पता पुछने पर अपना नाम जीतू सोना पिता नकुल सोना उम्र 31 साल साकिन गंजपारा बासंटाल बाबा गैरेज के पास थाना गंज का रहने वाला बताया, शराब को रखने के संबंध में धारा 94 बीएनएसएस का नोटिस दिया गया जो कोई दस्तावेंज नहीं होना लिखित में दिया, कि समक्ष गवाहान आरोपी के कब्जे से 13 पौवा मदिरा मसाला शोले प्रत्येक 180 एमएल कुल 2.34 बल्क लीटर जुमला कीमती 1430/- रूपयें को जप्त किया गया, आरोपी को प्रकरण में गिरफ्तार कर मामला जमानतीय होने से जमानत पर रिहा किया गया। आरोपी के विरूद्ध धारा 34 (1) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। नशे की सामग्री बिक्री करने वाले असामाजिक तत्वों एवं संलिप्त आरोपियों के विरूद्ध त्वरित वैधानिक कार्यवाही लगातार की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी
01. जीतू सोना पिता नकुल सोना उम्र 31 साल साकिन गंजपारा बासंटाल बाबा गैरेज के पास थाना गंज रायपुर






Average Rating
More Stories
बिलासपुर में पुलिस अभिरक्षा से संदेही फरार… ट्रांसपोर्ट नगर से ACCU ने पकड़ा..? चकरभाठा थाने से भागने की चर्चा..नशीली कैप्सूल-टैबलेट मामले से जुड़ा बताया जा रहा मामला
Mungeli News : खैरासेतगंगा धाम समिति विवाद गहराया, शिक्षक शत्रुहन टोंडर के खिलाफ शिकायत.. 50 लाख के भवन निर्माण पर सवाल
Bilaspur : बेलतरा की बदहाल सड़कों पर अंकित गौरहा का सवाल—कैबिनेट ने डामर पर दी राहत, नगर निगम की सड़कों का समाधान कब?