जिला पुलिस बल आरक्षक चयन परीक्षा वर्ष 2023-24
Raigarh News
जिला पुलिस बल आरक्षक संवर्ग चयन परीक्षा वर्ष 2023-24 की भर्ती प्रक्रिया के संबंध में माननीय उच्च न्यायालय में प्रस्तुत याचिका क्रमांक डब्ल्यू.पी.एस. 7593/2024 द्वारा बेद राम टंडन विरूद्ध छ०ग० शासन में माननीय उच्च न्यायालय बिलासपुर द्वारा पारित अंतरिम आदेश दिनांक 26.11.2024 द्वारा आगामी सुनवाई तिथि तक भर्ती प्रकिया स्थगित किये जाने के फलस्वरूप भर्ती प्रक्रिया के प्रथम चरण अंतर्गत अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच, शारीरिक नापजोख एवं शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन दिनांक 27.11.2024 से दिनांक 06.12.2024 तक स्थगित रही।
• स्थगन अवधि के दौरान दस्तावेजों की जांच, शारीरिक नापजोख एवं शारीरिक दक्षता परीक्षा वंचित अभ्यर्थियों हेतु नवीन तिथियों में भर्ती प्रक्रिया के प्रथम चरण अंतर्गत दस्तावेजों की जांच, शारीरिक नापजोख एवं शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन निम्नानुसार तिथियों में किया जावेगा।
• इस हेतु अभ्यर्थियों को पृथक से प्रवेश पत्र जारी नहीं किये जायेंगे। पूर्व में जारी किये गये प्रवेश पत्र की प्रति सहित अभ्यर्थी संबंधित परीक्षा केन्द्रो में नवीन तिथियों में भर्ती प्रक्रिया के प्रथम चरण अंतर्गत दस्तावेजों की जांच, शारीरिक नापजोख एवं शारीरिक दक्षता परीक्षा हेतु उपस्थित होंगे।







Average Rating
More Stories
बिलासपुर में पुलिस अभिरक्षा से संदेही फरार… ट्रांसपोर्ट नगर से ACCU ने पकड़ा..? चकरभाठा थाने से भागने की चर्चा..नशीली कैप्सूल-टैबलेट मामले से जुड़ा बताया जा रहा मामला
Mungeli News : खैरासेतगंगा धाम समिति विवाद गहराया, शिक्षक शत्रुहन टोंडर के खिलाफ शिकायत.. 50 लाख के भवन निर्माण पर सवाल
Bilaspur : बेलतरा की बदहाल सड़कों पर अंकित गौरहा का सवाल—कैबिनेट ने डामर पर दी राहत, नगर निगम की सड़कों का समाधान कब?