राजनांदगांव : सीएमएचओ ने किया निजी चिकित्सालयों का औचक निरीक्षण…
राजनांदगांव 20 दिसम्बर 2024।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन द्वारा आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना शहीद वीर नारायण सिंह आयुष्मान स्वास्थ्य योजना अंतर्गत पंजीकृत यूनाईटेड हॉस्पिटल, श्री कृष्णा हॉस्पिटल, जय तुलसी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल, समदा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं शुक्ला मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान चिकित्सालय में भर्ती सभी मरीजों का योजना अंतर्गत नियमानुसार आयुष्मान कार्ड से ईलाज कराने निर्देशित किया गया। साथ ही जिले में आयुष्मान वय वंदना कार्ड पंजीयन हेतु 70 वर्ष या उससे अधिक वर्ष के शेष 39 हजार 969 हितग्राहियों एवं आयुष्मान कार्ड पंजीयन हेतु शेष 57 हजार 598 पात्र हितग्राहियों का शत-प्रतिशत् आयुष्मान कार्ड पंजीयन करने के लिए आवश्यक प्रयास करने कहा गया।
जिसके तहत अस्पताल में ओपीडी एवं आईपीडी मरीजों के साथ आने वाले परिजनों का आयुष्मान कार्ड पंजीयन पात्रतानुसार करने निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान जिला नोडल अधिकारी आयुष्मान भारत डॉ. बीएल तुलावी, जिला परियोजना समन्वयक आयुष्मान भारत श्री ऐश्वर्य साव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।







Average Rating
More Stories
बिलासपुर में पुलिस अभिरक्षा से संदेही फरार… ट्रांसपोर्ट नगर से ACCU ने पकड़ा..? चकरभाठा थाने से भागने की चर्चा..नशीली कैप्सूल-टैबलेट मामले से जुड़ा बताया जा रहा मामला
Mungeli News : खैरासेतगंगा धाम समिति विवाद गहराया, शिक्षक शत्रुहन टोंडर के खिलाफ शिकायत.. 50 लाख के भवन निर्माण पर सवाल
Bilaspur : बेलतरा की बदहाल सड़कों पर अंकित गौरहा का सवाल—कैबिनेट ने डामर पर दी राहत, नगर निगम की सड़कों का समाधान कब?