जिला रोजगार कार्यालय में 24 दिसंबर को प्लेसमेंट कैंप का होगा आयोजन..
जांजगीर-चांपा समाचार
जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र जांजगीर-चांपा द्वारा युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से 24 दिसंबर 2024 दिन मंगलवार को प्रातः 11 बजे 3 बजे तक जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, जांजगीर-चांपा लाईवलीहुड कॉलेज परिसर जॉजगीर में एक दिवसीय कैंप का आयोजन किया जा रहा है।
जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि शिविर में निजी क्षेत्र के दो नियोजक श्री गणेश मोटर्स जॉजगीर, द्वारा सेल्स ऑफिसर के 10 पद, एवं श्रीराम लाईफ इंश्योरेंस चांपा, द्वारा इंटर्नशिप के 5 पदों पर भर्ती की कार्यवाही की जावेगी।
उक्त पद हेतु शैक्षणिक योग्यता 12वी से स्नातक उत्तीर्ण रखी गई है। कंपनी द्वारा प्रतिमाह वेतनमान 10000 रु/- निर्धारित किया गया है। चयनित आवेदक का कार्यक्षेत्र जॉजगीर-चांपा रहेगा।
प्लेसमेंट कैंप में भाग लेने वाले इच्छुक आवेदक अपने मूल प्रमाण पत्रों के साथ स्वयं उपस्थित होकर प्लेसमेंट कैंप में भाग ले सकते है। अधिक जानकारी के जिला रोजगार कार्यालय से संपर्क कर सकते है।







Average Rating
More Stories
बिलासपुर में पुलिस अभिरक्षा से संदेही फरार… ट्रांसपोर्ट नगर से ACCU ने पकड़ा..? चकरभाठा थाने से भागने की चर्चा..नशीली कैप्सूल-टैबलेट मामले से जुड़ा बताया जा रहा मामला
Mungeli News : खैरासेतगंगा धाम समिति विवाद गहराया, शिक्षक शत्रुहन टोंडर के खिलाफ शिकायत.. 50 लाख के भवन निर्माण पर सवाल
Bilaspur : बेलतरा की बदहाल सड़कों पर अंकित गौरहा का सवाल—कैबिनेट ने डामर पर दी राहत, नगर निगम की सड़कों का समाधान कब?