The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

CG News : बोलेरो की टक्कर से महिला की मौत, युवक गंभीर रूप से घायल…ग्रामीण के घर में घुस गई

Views: 909
Spread the love
Read Time:1 Minute, 43 Second

सूरजपुर समाचार 

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के चांदनी थाना क्षेत्र के कुबेरपुर गांव में आज सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां एक बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर एक ग्रामीण के घर में घुस गई, जिससे घर में बैठी एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू की और वाहन से शराब, अवैध मादक पदार्थ और नकद रुपये बरामद किए।

इस संबंध में पुलिस ने वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि वाहन में सवार चार अन्य युवक घटनास्थल से फरार हो गए हैं। घायल युवक को तत्काल अस्पताल भेजा गया है, जबकि मृतक महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि यह बोलेरो वाहन मध्यप्रदेश का है।

वहीं अब पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है, और यह सवाल भी उठ रहा है कि क्या वाहन में सवार लोग मादक पदार्थों की तस्करी के लिए उपयोग कर रहे थे। यह मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है। पुलिस कार्यवाही के बाद मामले में सच का उजागर होगा।

मनमोहन पात्रे संपादक The YUVA WORLD News

2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत, दैनिक अखबार, सेटेलाइट न्यूज़ चैनल, राष्ट्रीय मासिक पत्रिका में कार्य करने का अनुभव B. Sc. Mathematics व पत्रकारिता में BJMC कि डिग्री। पूर्व बिलासपुर जिला सचिव : Chhattisgarh Journalist Union Journalist Manmohan Patre Chhattisgarh

You may have missed