SDM बिलासपुर ने अवैध प्लाटिंग करने वाले 10 को जारी किया नोटिस.. जल्द होगी कर्रवाई
बिलासपुर: एस डी एम वैभव कुमार क्षेत्रज्ञ ने शनिवार को बिलासपुर एसडीएम का पदभार ग्रहण किया एवं पदभार ग्रहण करते ही पटवारी से अवैध प्लाटिंग की सूची जल्द देने की बात कही तथा बिलासपुर अनुविभाग अंतर्गत ग्राम पंचायत पटवारी हल्का नंबर 44 में चल रहे अवैध प्लाटिंग की भूमि स्वामियों को 10 लोगों को नोटिस जारी किया गया ।
नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है एवं समाधान पूर्वक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर कार्यवाही किए जाने की बात की गई है। बताते चलें यह वही एसडीएम है जिन्होंने तखतपर अनुविभाग के के सकरी तहसील में चल रहे अवैध प्लाटिंग के 106 भू माफियायों को एक ही दिन में नोटिस जारी कर जेसीबी से तोड़कर जमींदोज कर दिए हैं
उन्होंने कहा कि अवैध प्लाटिंग वालों पर लगातार कार्यवाही की जाएगी ।
इनको जारी किया गया नोटिस
1. शत्रुघ्न सिंह पिता भूलऊराम राम खसरा नंबर 151/141
2. शत्रुघ्न सिंह पिता भूलऊराम राम खसरा नंबर 151/158
3. सुनील यादव पिता तुलमुल यादव खसरा नंबर 151/156
4. हीरा लाल पटेल पिता बेद राम पटेल खसरा नंबर 151/157
5. पंचम नारायण लाल पिता जानकी वल्लभ शरण खसरा नंबर 151/159
6. हुसैन अली पिता इनायत हुसैन खसरा नंबर 151/217
7. श्रध्दा पासी पति उदल पासी खसरा नंबर 34/5
8. श्रध्दा पासी पति उदल पासी खसरा नंबर 35/3
9. बसंतलाल वगैरह पिता मोहितलाल खसरा नंबर 46/1
10. राजकुमार पिता धनसाय खसरा नंबर 314/28






Average Rating
More Stories
Bilaspur : बेलतरा की बदहाल सड़कों पर अंकित गौरहा का सवाल—कैबिनेट ने डामर पर दी राहत, नगर निगम की सड़कों का समाधान कब?
बिलासपुर: रसूखदार कबाड़ कारोबारी मारपीट मामले में गिरफ्तार, दूसरा आरोपी फरार!
बिलासपुर: गनियारी में स्थगन आदेश के बावजूद निर्माण जारी रहने का आरोप, शासकीय भूमि के मामले में कलेक्टर से शिकायत..अब प्रशासन की कार्रवाई पर नजर