The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

Bilaspur Chhattisgarh : एसईसीएल सीएमडी डॉ प्रेम सागर मिश्रा को लगातार दूसरे वर्ष बिजनेस लीडर ऑफ द ईयर अवार्ड

Views: 1165
Spread the love
Read Time:1 Minute, 42 Second

एसईसीएल सीएमडी डॉ प्रेम सागर मिश्रा को लगातार दूसरे वर्ष बिजनेस लीडर ऑफ द ईयर अवार्ड

बिलासपुर  समाचार ( The YWN News ) : एसईसीएल सीएमडी डॉ प्रेम सागर मिश्रा को लगातार दूसरे वर्ष बिजनेस लीडर ऑफ द ईयर अवार्ड से सम्मानित किया गया है।सीएमडी डॉ मिश्रा के नेतृत्व में कंपनी ने हाल ही में अपने इतिहास का सबसे तेज़ 150 एमटी कोयला उत्पादन हासिल किया है।

सतत विकास को बढ़ावा देते हुए इस वर्ष कंपनी ने कोल इंडिया में सर्वाधिक 10 लाख से अधिक पौधे लगाए हैं

कर्मचारी हितैषी प्रबंधन के लिए दो दिन पहले ही एचआर विथ एचआर ओरिएन्टेशन अवार्ड से भी हुए हैं सम्मानित

एसईसीएल सीएमडी डॉ प्रेम सागर मिश्रा के लीडरशिप एवं कुशल कार्यसंचालन को राष्ट्रीय स्तर सम्मान मिला है। दिनांक 17/02/2024 को मुंबई में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में सीएमडी डॉ मिश्रा को प्रतिष्ठित “बिज़नेस लीडर ऑफ द ईयर (पीएसयू)” अवार्ड से सम्मानित किया गया है। उक्त अवार्ड मुंबई के ताज होटल में आयोजित बिज़नेस लीडर ऑफ द ईयर अवार्ड्स के 22वें संस्करण में एसईसीएल प्रतिनिधि मण्डल ने ग्रहण किया।

मनमोहन पात्रे संपादक The YUVA WORLD News

2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत, दैनिक अखबार, सेटेलाइट न्यूज़ चैनल, राष्ट्रीय मासिक पत्रिका में कार्य करने का अनुभव B. Sc. Mathematics व पत्रकारिता में BJMC कि डिग्री। पूर्व बिलासपुर जिला सचिव : Chhattisgarh Journalist Union Journalist Manmohan Patre Chhattisgarh

You may have missed