Serial Anupamaa : अनुपमा फेम अभिनेता ऋतुराज सिंह ( Rituraj Singh) का निधन हो गया. उन्होने 60 साल की उम्र में अंतिम सांस ली. उन्होंने 1993 में टीवी पर प्रसारित होगी अपनी बात, ज्योति, हिटलर दीदी, शपथ, वॉरियर हाई, आहट और अदालत, दीया और बाती हम, अनुपमा जैसे कई भारतीय टीवी शो में अपनी अलग-अलग भूमिकाएं निभाई हैं.
“ए सजनी” छत्तीसगढ़ी फिल्म 23 फरवरी को होगी रिलीज,छत्तीसगढ़ी बोली भाखा को करेगी प्रोत्साहित..
ऋतुराज सिंह का हुआ निधन…..
सीरियल अनुपमा (Anupamaa) में एक अहम कैरेक्टर निभाने वाले एक्टर ऋतुराज सिंह का कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया है. शो में उनकी एंट्री जब हुई थी तब अनुपमा अमेरिका चली गयी थीं. इस शो में उनके किरदार को दर्शकों बहुत ही पसंद कर रहे थे. एक रिपोर्ट का अनुसार ऋतुराज को मंगलवार की सुबह कार्डियक अरेस्ट पड़ा जिससे उनकी मौत हो गयी.
रूपाली-ऋतुराज की केमिस्ट्री दर्शकों को आ रही थी पसंद
सीरियल अनुपमा में ऋतुराज ने भले ही एक सख्त इंसान का किरदार निभाया है. लेकिन उनके इस किरदार को दर्शक बहुत ही पसंद कर रहे थे. सीरियल के एपिसोड में दिखाया जा रहा था कि ऋतुराज का किरदार बहुत ही सख्त इंसान का है, जो छोटी-छोटी बातों पर अनुपमा से नाराज हो जाता था. लेकिन उनकी इस केमिस्ट्री को दर्शक बहुत ज्यादा पसंद कर रहे थे.

कई हिट फिल्मों में काम कर चुके हैं ऋतुराज
ऋतुराज ने कई सीरियल, सीरीज के अलावा कई हिट फिल्मों में काम किया है. जिनमें बद्रीनाथ की दुल्हनिया (Badrinath ki Dulhania), सत्यमेव जयते 2 (Satyameva Jayate 2), यारियां 2 (Yaariyan 2) जैसी फिल्मों के नाम शामिल हैं. फिल्म बद्रीनाथ की दुल्हनिया में ऋतुराज ने वरुण धवन के पिता का किरदार निभाया था. वहीं सत्यमेव जयते 2 में उन्होंने मदनलाल जोशी का किरदार निभा कर हर किसी के दिल में अपनी खास जगह बनाई थी. वहीं यारियां 2 में उन्होंने एक टीम मेंबर का किरदार निभा कर हर किसी को अपनी तरफ आकर्षित किया था.
ऋतुराज सिंह ने इन फिल्मों में किया काम
1993 में जी टीवी पर प्रसारित हुआ ऋतुरात सिंह का टीवी शो ‘बनेगी अपनी बात’ भी काफी लोकप्रिय हुआ था। एक्टर कई फिल्मों का भी हिस्सा रह चुके हैं, जिसमें ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’, ‘सत्यमेव जयते’, तुम मिले, ‘जर्सी’, ‘हम तुम घोस्ट’, ‘अभय 3’ सहित कई फिल्मों का हिस्सा रहे थे। इसके अलावा एक्टर कई साउथ फिल्मों और वेब सीरीज में भी नजर आ चुके थे। एक्टर को आखिरी बार सिद्धार्थ मल्होत्रा की हालिया रिलीज सीरीज ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ में देखा गया था। इस सीरीज में ऋतुराज सिंह की एक्टिंग को खूब सराहा गया है।





Average Rating
More Stories
बिलासपुर: रसूखदार कबाड़ कारोबारी मारपीट मामले में गिरफ्तार, दूसरा आरोपी फरार!
बिलासपुर: गनियारी में स्थगन आदेश के बावजूद निर्माण जारी रहने का आरोप, शासकीय भूमि के मामले में कलेक्टर से शिकायत..अब प्रशासन की कार्रवाई पर नजर
Bilaspur : धान और चावल की रीसाइक्लिंग बर्दाश्त नहीं होगी: कलेक्टर संजय अग्रवाल, राइस मिलर्स को सख्त निर्देश