23 दिन से लापता छात्रा: FIR न होने पर परिजन नाराज
रायपुर छत्तीसगढ़ समाचार
रायपुर के पं. रविशंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी के हॉस्टल से 7 दिसंबर को 23 वर्षीय हेमलता वर्मा लापता हो गई। परिजनों का आरोप है कि पुलिस, विश्वविद्यालय और हॉस्टल प्रबंधन मामले को दबाने की कोशिश कर रहे हैं।
डोंगरगढ़ के किसान भोजराम ने बेटी का तीन दिन तक फोन बंद रहने पर रायपुर हॉस्टल का रुख किया, जहां संतोषजनक जवाब नहीं मिला। सरस्वती नगर थाने और डोंगरगढ़ पुलिस ने FIR दर्ज करने से इनकार कर दिया।
डोंगरगढ़ विधायक हर्षिता बघेल ने कहा कि मामला गंभीर है और हेमलता के साथ कुछ गलत हुआ है। उनके हस्तक्षेप पर पुलिस ने युवती के कमरे का ताला तोड़ा, लेकिन FIR अब तक दर्ज नहीं की गई।
परिजन और समाज ने FIR की मांग को लेकर धरना दिया और चेतावनी दी है कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो चक्का जाम और उग्र आंदोलन होगा।







Average Rating
More Stories
Raigarh News: सोनू अग्रवाल को अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की जिला युवा इकाई का अध्यक्ष…. प्रतीक अग्रवाल को जिला महामंत्री की जिम्मेदारी..
Ambikapur News: कांग्रेस में जाने के 10 दिन बाद नूर हसन अली की AAP में वापसी, 150 से अधिक कार्यकर्ता भी लौटे
Bilaspur News: नगर निगम सामान्य सभा से पहले BJP पार्षद दल की बैठक, अमर अग्रवाल ने दिए ये निर्देश