The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

छत्तीसगढ़ में बनेगा पहला फार्मास्युटिकल पार्क

Views: 725
Spread the love
Read Time:1 Minute, 51 Second

छत्तीसगढ़ में बनेगा पहला फार्मास्युटिकल पार्क

छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर में राज्य का पहला फार्मास्युटिकल पार्क बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस परियोजना को मंजूरी दी है। यह पार्क सेक्टर 22, ग्राम तूता में 141.84 एकड़ भूमि पर स्थापित होगा। फार्मास्युटिकल पार्क का उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार, अनुसंधान और अंतर्राष्ट्रीय निवेश को बढ़ावा देना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पार्क स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर उत्पन्न करेगा और राज्य की अर्थव्यवस्था को गति देगा। यह आधुनिक सुविधाओं, अनुसंधान एवं विकास केंद्र और परीक्षण प्रयोगशालाओं से लैस होगा। आयुष उत्पादों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

फार्मास्युटिकल इकाइयों को 12 वर्ष तक एसजीएसटी प्रतिपूर्ति, विद्युत शुल्क, स्टांप शुल्क और पंजीयन शुल्क में रियायतें मिलेंगी। राज्य की औद्योगिक नीति के तहत बड़े निवेशकों को 300 करोड़ तक अनुदान का प्रावधान है।

 

इस परियोजना से छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में नई ऊंचाइयां छुएगा और इसे सेंट्रल इंडिया का फार्मास्युटिकल हब बनाने की दिशा में मदद मिलेगी।

 

मनमोहन पात्रे संपादक The YUVA WORLD News

2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत, दैनिक अखबार, सेटेलाइट न्यूज़ चैनल, राष्ट्रीय मासिक पत्रिका में कार्य करने का अनुभव B. Sc. Mathematics व पत्रकारिता में BJMC कि डिग्री। पूर्व बिलासपुर जिला सचिव : Chhattisgarh Journalist Union Journalist Manmohan Patre Chhattisgarh

You may have missed