The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

शिव डहरिया की पत्‍नी शकुन ने कब्जा जमीन को किया खाली, पुलिस रही मौजूद…

Views: 453
Spread the love
Read Time:1 Minute, 7 Second

रायपुर।  शासकीय भूमि पर बने भवन पर पूर्व मंत्री शिव डहरिया की पत्‍नी शकुन डहरिया की अध्यक्षता वाली राजश्री सद्भावना समिति ने निगम की नोटिस के बाद आज खाली कर दिया है। इस दौरान पुलिस भी मौजूद रही।

 

बता दें कि पूर्व मंत्री शिव डहरिया की पत्नी की अध्यक्षता में संचालित राजश्री सद्भावना समिति को निगम ने नोटिस जारी किया था। साथ ही 72 घंटे के भीतर जोन क्रमांक-10 स्थित शताब्दी नगर के सामुदायिक भवन को खाली करने के निर्देश दिए थे। मामले में निगम की भी लापरवाही सामने आई थी। भवन के हस्तांतरण के लिए एमआइसी में संकल्प तो पारित किया गया, लेकिन निगम की ओर से हस्तांतरण के संदर्भ में संस्था को कोई भी पत्र जारी नहीं किया गया था।

रज्जब खान ( संवाददाता बिलासपुर )

The YWN News पोर्टल Digital भारत का सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट्स पाने के लिए जुड़िए हमारे साथ.. 6262580560

You may have missed