The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

नागपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एमबीबीएस डॉक्टर की कमी, क्षेत्रीय नेता अमीत राय ने मंत्री रामविचार नेताम को लिखा पत्र, क्या नागपुर क्षेत्र की समस्याओं से लोगों को मिलेगा निजात?

Views: 1379
Spread the love
Read Time:4 Minute, 9 Second

नागपुर। जिला एमसीबी में स्थित नागपुर एक ऐसा क्षेत्र है जो कि ठीक राष्ट्रीय मार्ग 43 से लगा हुआ है, नागपुर को एक तरह से मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ को जोड़ने वाली केन्द्रीय बिन्दु के रूप में भी इसे देखा जा सकता है। यहां के आम जनमानस को तो नागपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य चिकित्सा की समस्याओं से तो जूंझना ही पड़ता है मगर यहां के आम जनमानस से खबरें मिलीं कि नागपुर से लगे नेशनल हाईवे 43 में अक्सर सड़क दुघर्टनाएं देखीं जाती रही हैं, मगर नागपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों की कमी के कारण सड़क दुघर्टना में ज़ख़्मी मरीजों को नागपुर से करीब 30 किलोमीटर दूर मनेंद्रगढ़ भेज दिया जाता है, ज़्यादातर मामलों में ईलाज में विलंब होने से मरीज़ की जान बचाना भी बेहद मुश्किल हो जाता है और प्राथमिक उपचार ना मिलने से लोगों की मृत्यु की तमाम खबरें भी सुनने को मिलती है।

इन्हीं सब गंभीर विषयों पर नागपुर क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और भाजपा नागपुर मंडल के महामंत्री अमीत राय ने दिनांक 20.05.2025 दिन मंगलवार को राम विचार नेताम माननीय प्रभारी मंत्री जी (जिला एम.सी.बी.) आदिम जाति, अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्याक विकास, कृषि विकास एवं किसान कल्याण विभाग को नागपुर सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र में एम.बी.बी.एस. डाक्टर की पदस्थापना किये जाने को लेकर पत्र लिखकर उनका ध्यानाकर्षण इस ओर करने का निवेदन किया है। उन्होंने पत्र में लिखा कि ग्राम नागपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के अन्तगर्त लगभग 15 ग्राम पंचायत 25 ग्राम स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से पूर्णतः आश्रित है किन्तु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में एम.बी.बी.एस डाक्टर की पदस्थापना नहीं की गई डाक्टर न होने के कारण आमजन एवं गंभीर रूप से घायल मरीजो का उपचार समय समय पर नहीं हो पा रहा है, वही आमजन परिवार जन को 30 किलो लम्बी दूरी तय कर मनेन्द्रगढ़ जाना पड़ता है वही ईलाज के दौरान अगर मरीज या दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मृत्यु हो जाये तो मृतक का पोस्ट मार्डम कराने हेतु मनेन्द्रगढ़ जाना पड़ता है जो काफी पीड़ा दायक है दुर्घटना मारपीट चोट का मुलायजा भी नहीं हो पाता है‌। निवेदन है कि अतः श्रीमान् जी से निवेदन है कि नागपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में शीघ्र ही एक एम.बी.बी.एस डाक्टर की पदस्थापना कराने जाने की महान कृपा करें।

इस पर छत्तीसगढ़ की मौजूदा सरकार इस विषय पर कितनी गंभीरता बरतेगी और नागपुर क्षेत्र में नागपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की समस्याओं से लोगों को सरकार द्वारा कब तक निजात दिलाया जाएगा यह तो आगे देखने वाली बात होगी।

देबाशीष गांगुली ( ब्यूरो प्रमुख सरगुजा संभाग )

The YWN News पोर्टल Digital भारत का सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट्स पाने के लिए जुड़िए हमारे साथ.. 6262580560

You may have missed