नई दिल्ली। Punjab bandh today: पंजाब के कई किसान संगठनों ने 30 दिसंबर यानी सोमवार को पंजाब बंद का आह्वान किया है। भूख हड़ताल पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के समर्थन में यह बंद बुलाया गया है।
Punjab bandh today: किसान मजदूर मोर्चा (KMM) और संयुक्त किसान मोर्चा (SKM गैर राजनीतिक) ने बंद बुलाया है, जो सुबह 7 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक प्रभाव में रहेगा। बता दें कि बिगड़ती तबियत के बीच डल्लेवाल को चिकित्सा सहायता देने की कोशिश की जा रही है, लेकिन वह इनकार कर रहे हैं। वह 35 दिनों से अनशन पर हैं।
Punjab bandh today: 150 ट्रेनें रद्द
प्रदर्शनकारी किसान कई स्थानों पर सुबह 7 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक रेल की पटरियों पर ब्लॉक की तैयारी कर रहे हैं। ऐसे में उत्तरी रेलवे ने 150 ट्रेनें रद्द करने का फैसला किया है। इनमें नई दिल्ली और वैष्णो देवी और नई दिल्ली से अंब अंदौरा स्टेशन के बीच समेत 3 वंदे भारत एक्सप्रेस भी शामिल हैं। इनके अलावा चंडीगढ़ और अजमेर के बीच चलने वाली वंदे भारत की दूरी को कम किया गया है।
Punjab bandh today: क्या खुला क्या बंद
बंद सुबह 7 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक रहेगा। इस दौरान मेडिकल केयर समेत जरूरी सेवाएं जारी रहेंगी। साथ ही बारातें भी बगैर रोक टोक निकल सकेंगी। किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि सोमवार को पूर्ण बंद रहेगा, लेकिन आपातकालीन सेवाएं चालू रहेंगी। उन्होंने कहा कि केंद्र किसानों की मांगों को सुनने के लिए तैयार नहीं है।
मोहम्मद रज्जब बिलासपुर 9755114786






Average Rating
More Stories
बिलासपुर में पुलिस अभिरक्षा से संदेही फरार… ट्रांसपोर्ट नगर से ACCU ने पकड़ा..? चकरभाठा थाने से भागने की चर्चा..नशीली कैप्सूल-टैबलेट मामले से जुड़ा बताया जा रहा मामला
Mungeli News : खैरासेतगंगा धाम समिति विवाद गहराया, शिक्षक शत्रुहन टोंडर के खिलाफ शिकायत.. 50 लाख के भवन निर्माण पर सवाल
बिलासपुर: रसूखदार कबाड़ कारोबारी मारपीट मामले में गिरफ्तार, दूसरा आरोपी फरार!