सूरजपुर। छत्तीसगढ़ में साय सरकार के आने के बाद स्वास्थ्य सुविधा को बेहतर बनने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के जिला कार्यक्रम प्रबंधक के पद पर पदस्थ डॉ. प्रिंस जायसवाल सरकार के निर्देशों को ध्यान में रखते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन बखूबी किया है। इसी बेहतर कार्यो के मददेनजर आईबीसी के द्धारा उन्हे सम्मानित किया। विभाग द्वारा दी गई जिम्मेदारियों का निर्वहन सही तरीके से करने के कारण उन्हें कई अवसरों पर सम्मानित भी किया जा चुका है । हाल ही में डॉ. जायसवाल जिला कार्यक्रम प्रबंधक एवं कार्यक्रम नोडल अधिकारी को एनीमिया मुक्त भारत एव राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम, राष्ट्रीय स्वास्थ मिशन, अंतर्गत सूरजपुर जिले को राज्य में उत्कृष्ठ कार्य एवं उपलब्धि हेतु सम्मानित किया गया । साथ ही कोरिया जिले में 2015 से मार्च 2022 तक स्वास्थ्य विभाग में जिला सलाहकार के रूप में डॉ. जायसवाल ने अपनी सेवाये दी थी। कोरिया जिले में किये गए कार्याे को देखते हुए इन्हें सूरजपुर जैसे बड़े जिले की जिम्मेदारी दी गई है और वर्तमान में स्वास्थ्य विभाग सूरजपुर में जिला कार्यक्रम प्रबंधक के रूप में पदस्थ है, डॉ. प्रिंस ने प्रदेश के योजनाओं को बेहतरीन ढंग से जमीनी हकीकत दी है ताकि प्रदेश की संवेदनशील योजनाओं का लाभ प्रदेश के अंतिम तपके तक आसानी से पहुंच सके।
इससे पूर्व 30 दिसंबर को सरगुजा संवाद कार्यक्रम संभाग के अंबिकापुर में आयोजित किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, सांसद चिंतामणि महराज, लुंड्रा विधायक प्रबोध मिंज, जशपुर विधायक रायमुनी भगत, प्रतापपुर विधायक शकुंतला पोर्ते, पूर्व विधायक गुलाब कमरों भी मौजूद रहे।






Average Rating
More Stories
Bilaspur : बेलतरा की बदहाल सड़कों पर अंकित गौरहा का सवाल—कैबिनेट ने डामर पर दी राहत, नगर निगम की सड़कों का समाधान कब?
बिलासपुर: रसूखदार कबाड़ कारोबारी मारपीट मामले में गिरफ्तार, दूसरा आरोपी फरार!
बिलासपुर: गनियारी में स्थगन आदेश के बावजूद निर्माण जारी रहने का आरोप, शासकीय भूमि के मामले में कलेक्टर से शिकायत..अब प्रशासन की कार्रवाई पर नजर