Teacher News: बस्तर में जब से सनी लियोनी के नाम पर महतारी वंदन योजना की राशि दिये जाने का मामला उजागर हुआ है, तभी से एक से बढ़कर एक मामले सामने आ रहे हैं। नया मामला महासमुंद से सामने आया है, जहां एक शिक्षिका का महतारी वंदन योजना का लाभ लेने का मामला उजागर हुआ है। मामले के खुलासे के बाद शिक्षिका पर FIR दर्ज किया गया है। अपनी जानकारी छुपाकर शिक्षिका महीनों से महतारी वंदन योजना की राशि ले रही थी।
जानकारी के मुताबिक कलेक्टर महासमुंद के निर्देश पर महिला एवं बाल विकास विभाग ने एफआईआर दर्ज करायी है। महतारी वंदन योजना का अनुचित लाभ ले रही शिक्षिका नीलम गोस्वामी पर अब गिरफ्तारी की खतरा मंडरा रहा है। जानकारी के मुताबिक कलेक्टर के निर्देश के बाद महिला बाल विकास विभाग के अधिकारियों ने कल रात ही प्राथमिकी दर्ज कराई है। मिली शिकायत के मुताबिक महासमुंद के ग्राम पंचायत घोड़ारी के सचिव रमाकांत गोस्वामी अपनी पत्नी श्रीमती नीलम गोस्वामी के नाम पर महतारी वंदन योजना का फार्म गलत जानकारी देकर भरा था। सचिव की पत्नी ग्राम केशवा में शिक्षिका के पद पर पदस्थ है। कल जिला पंचायत सी ई ओ ने ग्राम पंचायत के सचिव रमाकांत गोस्वामी को मामले में निलंबित किया गया है।
मामले का खुलासा उस वक्त हुआ, जब नीलम गोस्वामी ने 19 दिसंबर को एक आवेदन देकर महतारी वंदन योजना से नाम काटने का आवेदन दिया गया। बाद में 24 दिसंबर को भी शिक्षिका नीलम गोस्वामी ने योजना के त्याग का आवेदन किया गया। जिसके बाद आवेदन की जांच शुरू की गयी। जांच में खुलासा हुआ कि नीलम गोस्वामी सरकारी शिक्षका है। शिकायत के मुताबिक नीलम गोस्वामी शिक्षिका है और उनके पति रामाकांत गोस्वामी पंचायत सचिव हैं। योजना की शर्तों के मुताबिक शासकीय सेवक और उनके परिवार के सदस्य इस योजना के पात्र नहीं है। लेकिन इन्होंने फर्जी तरीके से योजना का लाभ मार्च 2024 से दिसंबर 2024 तक लिया। इन्होंने इस योजना से अब तक 10 हजार रुपये हासिल किये हैं। मामले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुनीता जोगी की भी लापरवाही सामने आयी है। जिसके बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुनीता जोगी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
मोहम्मद रज्जब बिलासपुर 9755114786






Average Rating
More Stories
बिलासपुर में पुलिस अभिरक्षा से संदेही फरार… ट्रांसपोर्ट नगर से ACCU ने पकड़ा..? चकरभाठा थाने से भागने की चर्चा..नशीली कैप्सूल-टैबलेट मामले से जुड़ा बताया जा रहा मामला
Mungeli News : खैरासेतगंगा धाम समिति विवाद गहराया, शिक्षक शत्रुहन टोंडर के खिलाफ शिकायत.. 50 लाख के भवन निर्माण पर सवाल
Bilaspur : बेलतरा की बदहाल सड़कों पर अंकित गौरहा का सवाल—कैबिनेट ने डामर पर दी राहत, नगर निगम की सड़कों का समाधान कब?