कोरबा 1 जनवरी 2025। कोरबा जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां कुछ देर पहले ही एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने स्कूटी सवार युवक को कुचल दिया। दुर्घटना में युवक की मौत के बाद नाराज भीड़ ने दो ट्रेलर में आग लगा दी। बताया जा रहा है कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी और दमकल की टीम मौके पर पहुंच गयी। लेकिन नाराज भीड़ और मृतक के परिजन लाश को सड़क पर रखकर धरने पर बैठ गये है। जिससे दमकल के पहुंचने के बाद भी ट्रेलर में लगी आग को बुझाया नही जा सका है।
जानकारी के मुताबिक सड़क दुर्घटना का ये मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि राताखार क्षेत्र में रहने वाला टिंका दुबे आज शाम अपनी स्कूटी से शहर की तरफ गया था। देर शाम वह अपने घर की ओर लौट रहा था, तभी राताखार मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने स्कूटी को चपेट में लेते हुए युवक को कुचल दिया। इस दर्दनाक हादसे के बाद आरोपी चालक मौके से जहां फरार हो गया। वहीं दुर्घटना में युवक की मौत के बाद नाराज भीड़ ने दो ट्रेलर मेें आग लगाकर चक्काजाम कर दिया।
मृतक युवक के परिजन लाश के साथ सड़क पर बैठ गये। वहीं नाराज भीड़ ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया गया। उधर इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। दमकल को मौके पर बुलाया गया। लेकिन नाराज भीड़ ने चक्काजाम कर दमकल की गाड़ी को चल रहे ट्रेलर तक पहंुचने नही दिया। पुलिस की काफी समझाईश के बाद भी नाराज लोग मानने को तैयार नही है। राताखार मार्ग पर परिजन लाश रखकर प्रदर्शन कर रहे है।
मोहम्मद रज्जब बिलासपुर 9755114786






Average Rating
More Stories
बिलासपुर में पुलिस अभिरक्षा से संदेही फरार… ट्रांसपोर्ट नगर से ACCU ने पकड़ा..? चकरभाठा थाने से भागने की चर्चा..नशीली कैप्सूल-टैबलेट मामले से जुड़ा बताया जा रहा मामला
Mungeli News : खैरासेतगंगा धाम समिति विवाद गहराया, शिक्षक शत्रुहन टोंडर के खिलाफ शिकायत.. 50 लाख के भवन निर्माण पर सवाल
Bilaspur : बेलतरा की बदहाल सड़कों पर अंकित गौरहा का सवाल—कैबिनेट ने डामर पर दी राहत, नगर निगम की सड़कों का समाधान कब?