The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

Views: 584
Spread the love
Read Time:1 Minute, 14 Second

CG Breaking : मुंगेली। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के सरगांव स्थित कुसुम फैक्ट्री में एक बड़ा हादसा हो गया है। लोहा निर्माण की फैक्ट्री की चिमनी गिरने से करीब आधा दर्जन मजदूरों के मलबे में दबे होने की आशंका है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। रेस्क्यू टीम ने एक मजदूर को घायल अवस्था में बाहर निकाला है और उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

 

CG Breaking : अन्य मजदूरों को बचाने के लिए राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई। दबे मजदूरों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। प्रशासन ने हादसे के कारणों की जांच के आदेश दे दिए हैं। हादसे के बाद स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य में सहयोग कर रहे हैं।

रज्जब खान ( संवाददाता बिलासपुर )

The YWN News पोर्टल Digital भारत का सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट्स पाने के लिए जुड़िए हमारे साथ.. 6262580560

You may have missed