Journalist’s family murdered in Chhattisgarh। सूरजपुर से एक बड़ी खबर आ रही है। पत्रकार के परिवार के तीन लोगों की जान ले ली गयी है। पुलिस अब मामले की जांच में जुटी है। घटना को लेकर जमीन विवाद की बाद सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक जमीन विवाद को लेकर पत्रकार के परिवार पर हमला किया गया है। घटना में पत्रकार के मां, पिता और भाई की हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि परिवार के लोगों ने ही कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी है। पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुटी है। खड़गवा चौकी क्षेत्र के जगन्नाथपुर इलाके की घटना बताई जा रही है। सूरजपुर जिले के जगन्नाथपुर गांव में शुक्रवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। जिसमें एक ही परिवार के पति-पत्नी और बेटे की मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी भाग गए। घटना प्रतापपुर थाना क्षेत्र के खड़गवां पुलिस चौकी क्षेत्र की बताई जा रही है।
CG- पत्रकार के परिवार पर हमला, मां, पिता व भाई की गयी जान, पुलिस जांच में जुटी

Views: 1429
Read Time:1 Minute, 21 Second





Average Rating
More Stories
बिलासपुर में फर्जी वसीयतनामा से करोड़ों की संपत्ति हड़पने का आरोप, मस्तूरी थाने में FIR; एक आरोपी को हिरासत में लेकर छोड़ने की चर्चा, पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल ?
Singapore News: अचानक बंद हुआ True Fitness जिम, अभिनेत्री Chen Xiuhuan बोलीं- ‘दिल टूट गया’
CG News: केशकाल में लगी देवी-देवताओं की अदालत, भंगाराम माई के दरबार में 35 को सजा!