The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

CG- बड़ा हादसा, अविनाश ग्रुप में चल रहे निर्माणाधीन बिल्डिंग की 10वीं मंजिल की सेंट्रिंग गिरी, 10 मजदूर मलबे में दबे..

Views: 3358
Spread the love
Read Time:55 Second

रायपुर 11 जनवरी 2024। रायपुर के VIP रोड में एक बड़े हादसे की खबर आयी है। रायपुर के इस हाईप्रोफाइल इलाके में एक निर्माणाधीन बिल्डिंग का एक हिस्सा गिरा है। जानकारी के मुताबिक इस हादसे में 10 मजदूर दब गये, जिसमें से दो की हालत गंभीर बतायी जा रही है।
जानकारी के मुताबिक VIP रोड में अविनाश ग्रुप का काम चल रहा था। दसवीं मंजिल पर निर्माण कार्य चल रहा था, उसी दौरान सेंट्रिग का एक हिस्सा गिर गया। जानकारी के मुताबिक 10 मजदूर इस घटना में दब गये। उसमें से दो की हालत बेहद गंभीर बतायी जा रही है। घायलोंको अस्पताल भेजा गया है।

रज्जब खान ( संवाददाता बिलासपुर )

The YWN News पोर्टल Digital भारत का सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट्स पाने के लिए जुड़िए हमारे साथ.. 6262580560

You may have missed