The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

नगर पंचायत चुनाव के लिए जमीन तैयार हो सके इसके लिये ब्लॉक अध्यक्ष नागेंद्र राय ने लिया बैठक

Views: 801
Spread the love
Read Time:2 Minute, 2 Second

नगर पंचायत चुनाव के लिए जमीन तैयार हो सके इसके लिये ब्लॉक अध्यक्ष नागेंद्र राय ने लिया बैठक

मस्तुरी: नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियां जोरों पर चल रही है। सभी पार्टियां चुनावी रणनीतियां चलती नजर आ रही है।

इसी कडी में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मस्तुरी अध्यक्ष नागेंद्र राय ने जिला कांग्रेस कमेटी के आदेशानुसार नगर पंचायत मल्हार में 11/01/2025 दिन शनिवार को नगर पंचायत मल्हार में कांग्रेसी पदाधिकारियों व अध्यक्ष पार्षदों एंव कांग्रेस के नगरीय प्रभारियों की बैठक ली। इसमें प्रत्याशी चयन और अध्यक्ष चयन के लिए नगर पंचायत के कांग्रेस पदाधिकारियों को कमान दिया।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कांग्रेस अध्यक्ष नागेंद्र राय ने स्पष्ट पदाधिकारियों को कहा कि नगर पंचायत मल्हार मस्तुरी विधानसभा की एकलौता नगर पंचायत इस नगरीय चुनाव में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोई रिस्क नही लेना चाहती सक्रिय होते हुए मेहनत कर पुनः नगर पंचायत मल्हार में कांग्रेस की अध्यक्ष देना है इसके लिए हमें प्रत्येक वार्ड ईमानदारी से सक्रियता से काम करते हुए लोगों को जागरूक कर कांग्रेस को जिताकर अध्यक्ष बनाना है।

इसी सिलसिले में नगरीय चुनाव का आवेदन भी ब्लाक कांग्रेस कमेटी में नगरीय कांग्रेस प्रत्याशियों का आवेदन भी जमा किया जा रहा है।

मनमोहन पात्रे संपादक The YUVA WORLD News

2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत, दैनिक अखबार, सेटेलाइट न्यूज़ चैनल, राष्ट्रीय मासिक पत्रिका में कार्य करने का अनुभव B. Sc. Mathematics व पत्रकारिता में BJMC कि डिग्री। पूर्व बिलासपुर जिला सचिव : Chhattisgarh Journalist Union Journalist Manmohan Patre Chhattisgarh

You may have missed