☀️ नुआ उजर 2025: दंतेवाड़ा का अनोखा आयोजन ☀️
- 🎥 “द क्रिएटर्स ट्रेल: एक्सप्लोर, क्रिएट और इंस्पायर” 🏕️
दंतेवाड़ा जिला प्रशासन की ओर से 24 से 27 जनवरी 2025 तक आयोजित किया जाने वाला “नुआ उजर 2025” कार्यक्रम रचनात्मकता और रोमांच का अद्वितीय संगम होगा। यह विशेष आयोजन इंफ्लुएंसर्स, यूट्यूबर्स, क्रिएटर्स और ब्लॉगर्स को आमंत्रित करता है ताकि वे दंतेवाड़ा की प्राकृतिक सुंदरता और सांस्कृतिक धरोहर को अपने माध्यम से दुनिया के सामने प्रस्तुत कर सकें।
🔖कार्यक्रम का विस्तृत विवरण:
✅ पहला दिन (24 जनवरी):
दंतेवाड़ा पहुंचने वाले प्रतिभागियों का गर्मजोशी से स्वागत किया जाएगा। इस दिन नेटवर्किंग का मौका मिलेगा, जिससे देशभर के क्रिएटर्स आपस में जुड़ सकें।
✅ दूसरा दिन (25 जनवरी):
प्रतिभागी दंतेवाड़ा के प्रसिद्ध वान मंदिर और कचहरी चिलपत डोंगी की सैर करेंगे। इसके बाद शहर के प्रमुख स्थानों का सिटी वॉक कराया जाएगा, जो शहर की समृद्ध विरासत से रूबरू कराएगा।
✅ तीसरा दिन (26 जनवरी):
गणतंत्र दिवस समारोह में भाग लेने का अवसर मिलेगा। इसके बाद प्रतिभागी गमावाड़ा हेरिटेज साइट की यात्रा करेंगे और किरंदुल जलप्रपात की मनमोहक छटा का आनंद लेंगे। शाम को मूचनार कैंपसाइट में प्रकृति की गोद में विश्राम का अनुभव होगा।
✅ चौथा दिन (27 जनवरी)
आखिरी दिन प्रतिभागी बारसूर हेरिटेज वॉक का आनंद लेंगे। कार्यक्रम के समापन पर उपहार हैंपर्स दिए जाएंगे और भावुक विदाई के साथ इस अविस्मरणीय यात्रा का अंत होगा।
🎯 क्यों है यह आयोजन खास?
“नुआ उजर 2025” का उद्देश्य क्रिएटर्स को एक ऐसा मंच प्रदान करना है, जहां वे अपनी रचनात्मकता के माध्यम से दंतेवाड़ा की समृद्ध संस्कृति, प्रकृति और विरासत को दिखा सकें।
👉 पंजीकरण करें:
कार्यक्रम में भाग लेने के लिए – यहां क्लिक करें।
प्रतिभागियों का चयन जिला प्रशासन द्वारा किया जाएगा और चयनित प्रतिभागियों को ईमेल व व्हाट्सएप के माध्यम से सूचित किया जाएगा।
📞 संपर्क करें
07836906137, 09479261786
📧 ईमेल: nouaujar2025@gmail.com
#NuaUjar2025 #CreatorsTrail #E
xploreRecordInspire #VisitDantewada







Average Rating
More Stories
Raigarh News: सोनू अग्रवाल को अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की जिला युवा इकाई का अध्यक्ष…. प्रतीक अग्रवाल को जिला महामंत्री की जिम्मेदारी..
Ambikapur News: कांग्रेस में जाने के 10 दिन बाद नूर हसन अली की AAP में वापसी, 150 से अधिक कार्यकर्ता भी लौटे
Bilaspur News: नगर निगम सामान्य सभा से पहले BJP पार्षद दल की बैठक, अमर अग्रवाल ने दिए ये निर्देश