रायपुर 17 जनवरी 2024। ओवर ब्रिज और सड़क निर्माण में गड़बड़ी मामले में राज्य सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। रायपुर मोवा ओवर ब्रिज में डामरीकरण की शिकायत में लापरवाही पर राज्य सरकार ने कार्यपालन अभियंता विवेक शुक्ला, अनुविभागीय अधिकारी रोशन कुमार साहू, उप अभियंता राजीव मिश्रा, उप अभियंता देवव्रत यमराज और उप अभियंता तन्मय गुप्ता को सस्पेंड किया है। वहीं बस्तर के नेलसनार-कोडोली- मिरतुर-गंगालुर मार्ग में लापरवाही मामले में रिटायर कार्यपालन अधिकारी बीएस ध्रुव को शो कॉज नोटिस जारी किया गया है। उन्हें 15 दिन के भीतर जवाब मांगा गया है। वहीं अनुविभागीय अधिकारी आरके सिन्हा और उप अभियंता जीएस कोडोपी को सस्पेंड कर दिया गया है। नक्सल इलाकों में सड़क निर्माण में गड़बड़ियों को गंभीरता से लेते हुए राज्य सरकार ने तत्कालीन कार्यपालन अभियंता बीएल ध्रुव, अनुविभागीय अधिकारी आरके सिन्हाऔर उप अभियंता जीएस कोडोपी व अन्य अधिकारियों के खिलाफ FIR के भी निर्देश दिये गेय हैं।










Average Rating
More Stories
Bilaspur : सरकंडा पुलिस की कार्रवाई…शांति व्यवस्था भंग करने की आशंका में 6 आरोपी गिरफ्तार
छठ महापर्व को लेकर गढेलपारा में उत्साह, गेज नदी घाट पर तैयारियां जोरों पर जय छठी मैया सेवा समिति की अध्यक्ष अन्नपूर्णा प्रभाकर सिंह ने कहा – आस्था के इस महापर्व में स्वच्छता, सेवा और सामाजिक एकता
Bilaspur : डामर की बढ़ी कीमतों पर निगम की सड़कों को राहत, अब निर्माण में देरी हुई तो जनता के साथ सड़क पर उतरेंगे: अंकित गौरहा