बिलासपुर। अग्रसेन चौक स्थित होटल ईस्टपार्क में पुलिस ने जुआ खेलते हुए शहर के नामी बिल्डर और कई व्यापारियों को गिरफ्तार किया है। सिविल लाईन पुलिस ने कार्यवाही करते हुए होटल के कमरा नंबर 405 से 11 लोगों को गिरफ्त में लिया है। इनसे 3.50 लाख रूपये नगद जप्त किया है। होटल के मैनेजर पर भी जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
सिविल लाईन पुलिस को सूचना मिली थी कि होटल ईस्ट पार्क में जुआ खेला जा रहा है। आईपीएस समिति धोत्रे के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने होटल ईस्टपार्क में दबिश दी और जुआ खेल रहे 10 लोगों को रंगे हाथों पकड़ लिया। सभी प्लास्टिक के क्वइन पर दांव लगा रहे थे। पुलिस ने जुआ एक्ट के तहत सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। होटल प्रबंधक की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम
1 शारदा मिश्रा(60) मंगला चौक
2 तेजश्वर वर्मा (41) अशोक नगर सरकंडा
3 किशोर कुमार(57)चकरभाटा बोदरी
4 रमेश अग्रवाल (68) साकेत अपार्टमेंट अग्रसेन चौक
5 सुनील कुमार(57) चांटीडीह सरकंडा
6 पारुल राय(38) 27 खोली सिविल लाईन
7 याशीर इकबाल(50) होटल मैनेजर पारिजात हाइट सिविल लाईन
8 हरवंश लाल(74) दयालबंद
9 केशव प्रसाद लहरे (50) रामा लाइफ सीटी सकरी
10 प्रशांत नारंग(41) 27 खोली सिविल लाइन
11 राजेन्द्र कुमार(65) शुभम विहार






Average Rating
More Stories
बिलासपुर में पुलिस अभिरक्षा से संदेही फरार… ट्रांसपोर्ट नगर से ACCU ने पकड़ा..? चकरभाठा थाने से भागने की चर्चा..नशीली कैप्सूल-टैबलेट मामले से जुड़ा बताया जा रहा मामला
Mungeli News : खैरासेतगंगा धाम समिति विवाद गहराया, शिक्षक शत्रुहन टोंडर के खिलाफ शिकायत.. 50 लाख के भवन निर्माण पर सवाल
Bilaspur : बेलतरा की बदहाल सड़कों पर अंकित गौरहा का सवाल—कैबिनेट ने डामर पर दी राहत, नगर निगम की सड़कों का समाधान कब?