The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

बलौदाबाजार कांड में निलंबित तत्कालीन कलेक्टर और एसपी को राज्य सरकार ने किया बहाल दोनों का पोस्टिंग आर्डर भी किया गया जारी

Views: 1624
Spread the love
Read Time:1 Minute, 15 Second

IAS-IPS News: बलौदाबाजार कांड में निलंबित तत्कालीन कलेक्टर और एसपी को राज्य सरकार ने बहाल कर दिया है। निकाय चुनाव व पंचायत चुनाव के पूर्व दोनों की बहाली के साथ पोस्टिंग आदेश भी जारी कर दिया गया है। तत्कालीन कलेक्टर केएल चौहान को जहां बिलासपुर में अपर संभागीय आयुक्त के साथ सचिव राजस्व मंडल की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गयी है।
तो वहीं तत्कालीन एसपी सदानंद कुमार को पीएचक्यू में डीआईजी बनाया गया है। आपको बता दें कि पिछले साल जून में हुई बलौदाबाजार कलेक्टरेंट में आगजनी की घटना के बाद राज्य सरकार ने एक्शन लेते हुए कलेक्टर और एसपी दोनों को सस्पेंड कर दिया था। दोनों के खिलाफ विभागीय जांच चली। जांच रिपोर्ट में क्लीन चिट मिलने के बाद दोनों को राज्य सरकार ने बहाल कर दिया है।

रज्जब खान ( संवाददाता बिलासपुर )

The YWN News पोर्टल Digital भारत का सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट्स पाने के लिए जुड़िए हमारे साथ.. 6262580560

You may have missed