The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

GPM News 72 साल की बुजुर्ग महिला से रेप का मामला,, पुलिस ने 25 साल के आरोपी को किया गिरफ्तार…

Views: 248
Spread the love
Read Time:1 Minute, 24 Second

GPM News : पेंड्रा में 72 साल की बुजुर्ग महिला से रेप का मामला सामने आया है। आरोपी दिलीप मार्को (25) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बुजुर्ग को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला पेंड्रा थाना क्षेत्र का है। पेंड्रा थाना प्रभारी नवीन बोरकर ने बताया कि भाड़ी गांव की रहने वाली बुजुर्ग महिला घर में अकेली थी।

इसी दौरान शराब के नशे में धुत युवक दिलीप मार्को उसके घर में घुस आया और गालीगलौज करते हुए रेप किया। उसने किसी से भी ये बात बताने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी। रेप के बाद बुजुर्ग महिला की हालत गंभीर हो गई। फिर भी वो जैसे-तैसे पेंड्रा थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस ने बुजुर्ग को अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी मेडिकल जांच कराई गई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

मनमोहन पात्रे संपादक The YUVA WORLD News

2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत, दैनिक अखबार, सेटेलाइट न्यूज़ चैनल, राष्ट्रीय मासिक पत्रिका में कार्य करने का अनुभव B. Sc. Mathematics व पत्रकारिता में BJMC कि डिग्री। पूर्व बिलासपुर जिला सचिव : Chhattisgarh Journalist Union Journalist Manmohan Patre Chhattisgarh

You may have missed