सहायक शिक्षक पद की पंचम चरण भर्ती प्रक्रिया 5 फरवरी से प्रारंभ..
रायपुर छत्तीसगढ़ समाचार
स्कूल शिक्षा विभाग, छत्तीसगढ़ ने माननीय उच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन में सहायक शिक्षक पद की पंचम चरण भर्ती प्रक्रिया 5 फरवरी, 2025 से शुरू करने की घोषणा की है। यह प्रक्रिया विशेष रूप से उन डी.एड. अर्हताधारियों के लिए है, जिन्हें भर्ती परीक्षा में शामिल होने के बावजूद अब तक नियुक्ति का अवसर नहीं मिला था।
न्यायालय के आदेश के अनुसार, 2023 की सीधी भर्ती में बी.एड. अर्हता के आधार पर चयनित सहायक शिक्षकों की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। उनके स्थान पर डी.एड. धारकों को इस प्रक्रिया के तहत काउंसिलिंग के माध्यम से चयन का अवसर दिया जाएगा। भर्ती परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://eduportal.cg.nic.in पर लॉगिन कर काउंसिलिंग प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।
काउंसिलिंग के पश्चात शालाओं का आवंटन किया जाएगा, और चयनित अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन संबंधित जिलों के जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में होगा। दस्तावेज सत्यापन के लिए अभ्यर्थियों को सभी आवश्यक मूल प्रमाणपत्रों के साथ निर्धारित समय पर उपस्थित होना अनिवार्य है।
काउंसिलिंग और सत्यापन की समय-सारिणी विभाग की वेबसाइट और सूचना पत्र में उपलब्ध है। अभ्यर्थियों से समय पर प्रक्रिया में भाग लेने की अपील की गई है।







Average Rating
More Stories
Raigarh News: सोनू अग्रवाल को अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की जिला युवा इकाई का अध्यक्ष…. प्रतीक अग्रवाल को जिला महामंत्री की जिम्मेदारी..
Ambikapur News: कांग्रेस में जाने के 10 दिन बाद नूर हसन अली की AAP में वापसी, 150 से अधिक कार्यकर्ता भी लौटे
Bilaspur News: नगर निगम सामान्य सभा से पहले BJP पार्षद दल की बैठक, अमर अग्रवाल ने दिए ये निर्देश