संपत्ति के लालच में पति को जलाने वाली आरोपी गिरफ्तार
रायपुर: थाना खमतराई क्षेत्र के अंतर्गत एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें संपत्ति और पैसे के लालच में एक महिला ने अपने ही पति को जलाकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आरोपी महिला सूरज बाई जोशी (45 वर्ष) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
घटना 14 जनवरी 2025 की रात की है, जब पीड़ित शिव कुमार बंजारे (48 वर्ष), जो अपनी पहली पत्नी रूखमणी बंजारे से मिलने के बाद, अपनी दूसरी पत्नी सूरज बाई के पास ग्राम रावांभाठा लौटे थे। रात का भोजन करने के बाद शिव कुमार सो गए। इसी दौरान आरोपिया सूरज बाई ने पहले से गैस सिलेंडर चालू कर रखा था और उसे आग लगा दी। घटना में शिव कुमार गंभीर रूप से जल गए और उन्हें तत्काल वर्मा अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पीड़ित ने अपने मरणासन्न बयान में बताया कि आरोपिया संपत्ति को अपने नाम कराने और पैसे की मांग को लेकर अक्सर झगड़ा करती थी। उसने पहली पत्नी से मिलने पर भी रोक लगा रखी थी। घटना की सूचना मिलने पर थाना मुजगहन पुलिस ने कार्रवाई की और सूरज बाई जोशी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे 25 जनवरी 2025 को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने सूरज बाई के खिलाफ हत्या के प्रयास की धाराओं में मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।






Average Rating
More Stories
बिलासपुर में फर्जी वसीयतनामा से करोड़ों की संपत्ति हड़पने का आरोप, मस्तूरी थाने में FIR; एक आरोपी को हिरासत में लेकर छोड़ने की चर्चा, पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल ?
Singapore News: अचानक बंद हुआ True Fitness जिम, अभिनेत्री Chen Xiuhuan बोलीं- ‘दिल टूट गया’
CG News: केशकाल में लगी देवी-देवताओं की अदालत, भंगाराम माई के दरबार में 35 को सजा!