कोरबा 26 जनवरी 2025। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के सीनियर नेता बोधराम कंवर सड़क हादसे का शिकार हो गये है। पूर्व विधायक कंवर कुंभ से स्नान करने के बाद वापस कोरबा लौट रहे थे। तभी उनकी जीप केंदई गांव के पास अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। हादसे के वक्त जीप में 4 लोग सवार थे, जिनमें दो की हालत गंभीर बतायी जा रही है। वहीं पूर्व विधायक बोधराम कंवर के सिर पर भी गंभीर चोट आई है।
जानकारी के मुताबिक सड़क दुर्घटना मोरगा पुलिस चैकी के केंदई गांव के पास घटित हुआ। बताया जा रहा है कि कटघोरा से पूर्व विधायक रहे बोधराम कंवर कुंभ स्नान करने प्रयागराज गये हुए थे। वहां से आज तड़के वापस कोरबा लौट रहे थे। सरगुजा की सीमा पार कर पूर्व विधायक की जीप कोरबा जिले में प्रवेश कर ग्राम केंदई के पास पहुंची ही थी, तभी अचानक तेज रफ्तार जीत अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। इस हादसे में जीप में सवार वरिष्ठ कांग्रेस नेता बोधराम कंवर के सिर पर गंभीर चोट आई है। वहीं जीप में सवार दो अन्य लोगों को चिंताजनक हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। सुबह घटना की जानकारी मिलते ही कांग्रेस नेता घायल बोधराम कंवर से मुलाकात करने अस्पताल पहुंचे। चिकित्सकों ने घायल पूर्व विधायक बोधराम कंवर की हालत खतरे से बाहर बतायी है, वहीं इस हादसे में घायल दो अन्य लोगों का उपचार जारी है।
CG : कांग्रेस के सीनियर नेता कटघोरा के पूर्व विधायक बोधराम कंवर हुए सड़क हादसे का शिकार, कुंभ से लौटते वक्त तेज रफ्तार जीप हुई दुर्घटनाग्रस्त

Views: 2003
Read Time:2 Minute, 9 Second





Average Rating
More Stories
Bilaspur : बेलतरा की बदहाल सड़कों पर अंकित गौरहा का सवाल—कैबिनेट ने डामर पर दी राहत, नगर निगम की सड़कों का समाधान कब?
बिलासपुर: रसूखदार कबाड़ कारोबारी मारपीट मामले में गिरफ्तार, दूसरा आरोपी फरार!
बिलासपुर: गनियारी में स्थगन आदेश के बावजूद निर्माण जारी रहने का आरोप, शासकीय भूमि के मामले में कलेक्टर से शिकायत..अब प्रशासन की कार्रवाई पर नजर