The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

Breaking News : छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने बिलासपुर नगर निगम चुनाव के लिए संशोधित सूची जारी की… देखें लिस्ट 👇

Views: 1222
Spread the love
Read Time:1 Minute, 45 Second

छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने बिलासपुर नगर निगम चुनाव के लिए संशोधित सूची जारी की…

बिलासपुर समाचार 

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने आगामी नगर निकाय चुनाव 2024-25 के लिए बिलासपुर नगर निगम प्रत्याशियों की संशोधित सूची जारी की है। यह तीसरा संशोधन है, जिसमें 8 वार्डों के प्रत्याशियों के नामों को अंतिम रूप दिया गया है। बैठकें देर रात तक चलीं, जिसमें वार्ड स्तर के समीकरण और चुनावी रणनीति पर गहन चर्चा की गई।

संशोधित सूची में पुराने नाम हटाकर नए चेहरे शामिल किए गए हैं। अनुसूचित जाति, सामान्य वर्ग और महिलाओं को प्राथमिकता देकर संतुलन बनाए रखने की कोशिश की गई है।

नई सूची के अनुसार :  वार्ड क्रमांक 7 से मनोज पाठक, वार्ड क्रमांक 23 से जुबिन रिजवी, वार्ड क्रमांक 37 से रजनी शशि, वार्ड क्रमांक 39 से किशोर घोर, वार्ड क्रमांक 40 से ओम कश्यप, वार्ड क्रमांक 42 से ब्रह्मदेव सिंह ठाकुर, वार्ड क्रमांक 44 से शबाना बेगम और वार्ड क्रमांक 14 से भूपेंद्र सिंह को प्रत्याशी बनाया गया है। कांग्रेस ने यह बदलाव जनता की जरूरतों और चुनावी रणनीति के तहत किया है।

 

मनमोहन पात्रे संपादक The YUVA WORLD News

2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत, दैनिक अखबार, सेटेलाइट न्यूज़ चैनल, राष्ट्रीय मासिक पत्रिका में कार्य करने का अनुभव B. Sc. Mathematics व पत्रकारिता में BJMC कि डिग्री। पूर्व बिलासपुर जिला सचिव : Chhattisgarh Journalist Union Journalist Manmohan Patre Chhattisgarh

You may have missed