The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

बिलासपुर नगर निगम चुनाव 2025: वार्ड 52 के लोग मूलभूत सुविधाओं से वंचित…नागरिकों में भारी आक्रोश

Views: 1407
Spread the love
Read Time:2 Minute, 55 Second

बिलासपुर नगर निगम चुनाव 2025: वार्ड 52 के लोग मूलभूत सुविधाओं से वंचित…

  • रामायण केवट को मिल रहा समर्थन..
  • भाजपा और कांग्रेस पार्टी को लेकर वार्ड वासियों ने जताई नाराजगी..

बिलासपुर:  नगर निगम चुनाव 2025 का बिगुल बज चुका है। कांग्रेस, भाजपा सहित अन्य दलों और निर्दलीय प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतर चुके हैं। हर प्रत्याशी अपने पक्ष में वोट मांग रहा है, कुछ प्रलोभन दे रहे हैं तो कुछ तीखे बयानबाजी कर रहे हैं।

वहीं अगर बात करें वार्ड क्रमांक 52  जिसे रविंद्र नाथ टैगोर नगर के नाम से जाना जाता है, तो यहां की स्थिति काफी दयनीय है। स्थानीय लोग पानी जैसी बुनियादी जरूरतों के लिए भी तरस रहे हैं, वहीं कचरा प्रबंधन और सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई हुई है। गंदगी के कारण बीमारियों का खतरा बढ़ गया है, जिससे नागरिकों में भारी आक्रोश है।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि पूर्व पार्षद कांग्रेस के विजय केसरवानी ने उनके लिए कोई खास काम नहीं किया। ना ही वे जनता की समस्याओं को सुनने आए और न ही समाधान की दिशा में कोई प्रयास किया। जब लोग अपनी परेशानियाँ लेकर उनके पास जाते थे, तो उनसे मुलाकात तक नहीं हो पाती थी।

लोगोंने बताया कि… 

इस बार वार्ड के लोगों ने एक नए चेहरे को समर्थन देने का फैसला किया है। स्थानीय जनता का कहना है कि उन्होंने रामायण केवट को अपना प्रत्याशी चुना है, जो जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी से पार्षद पद की दावेदारी कर रहा हैं। लोग उन्हें “अपना बेटा” मानते हुए उम्मीद जता रहे हैं कि वे उनकी समस्याओं का समाधान करेंगे।

स्थानीय लोगों में  भारी आक्रोश…

स्थानीय लोगों के इस आक्रोश को देखकर ऐसा लग रहा है कि इस बार कांग्रेस और भाजपा को वार्ड 52 में कड़ी चुनौती मिलने वाली है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि चुनाव परिणाम क्या होता है और क्या सच में इस वार्ड के नागरिकों को उनका हक मिल पाता है या नहीं।

 

मनमोहन पात्रे संपादक The YUVA WORLD News

2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत, दैनिक अखबार, सेटेलाइट न्यूज़ चैनल, राष्ट्रीय मासिक पत्रिका में कार्य करने का अनुभव B. Sc. Mathematics व पत्रकारिता में BJMC कि डिग्री। पूर्व बिलासपुर जिला सचिव : Chhattisgarh Journalist Union Journalist Manmohan Patre Chhattisgarh

You may have missed