नगरीय निकाय चुनाव 2025: मतदान दलों का प्रथम प्रशिक्षण 30-31 जनवरी को
बिलासपुर : जिले में नगरीय निकाय चुनाव-2025 के लिए गठित मतदान दलों का प्रथम चरण प्रशिक्षण 30 और 31 जनवरी को आयोजित होगा। यह प्रशिक्षण स्वामी आत्मानंद शासकीय मल्टीपर्पज स्कूल दयालबंद और स्वामी आत्मानंद लाल बहादुर शास्त्री उमावि में दो पालियों में आयोजित किया जाएगा। प्रत्येक पाली में 450 कर्मियों को प्रशिक्षित किया जाएगा।
मल्टीपर्पज स्कूल में 1800 और लाल बहादुर शास्त्री स्कूल में 900 मतदान कर्मियों का प्रशिक्षण होगा। मास्टर ट्रेनरों द्वारा मतदान प्रक्रिया, ईवीएम और मतपेटी के उपयोग का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश शरण ने सभी मतदान कर्मियों को अनिवार्य रूप से प्रशिक्षण में शामिल होकर मतदान प्रक्रिया को बारीकी से सीखने के निर्देश दिए हैं।
#नगरीयनिकायचुनाव #बिलासपुर #मतदानप्रशिक्षण #ईवीएम #चुनाव2025 #जिलानिर्वाचन






Average Rating
More Stories
Bilaspur : डामर की बढ़ी कीमतों पर निगम की सड़कों को राहत, अब निर्माण में देरी हुई तो जनता के साथ सड़क पर उतरेंगे: अंकित गौरहा
Bilaspur : छठ महापर्व को लेकर अरपा घाट पर तैयारियां तेज, कलेक्टर और SSP ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा…13 से 16 नवंबर तक होगा छठ पर्व का आयोजन
कोटया में दो सड़कों के निर्माण का भूमिपूजन, 6.41 करोड़ रुपये होंगे खर्च, धनपुर-कोटया और बोडेमुड़ा-रतनपुर मार्ग से ग्रामीणों को मिलेगी बड़ी राहत, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने अधिकारियों को गुणवत्ता और समय-सीमा का पालन करने के दिए निर्देश