गौरेला जनपद पंचायत क्षेत्र क्रमांक 13 खोडरी से गायत्री राठौर ने दाखिल किया नामांकन
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की प्रक्रिया जोरों पर है। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि पर, गौरेला जनपद पंचायत क्षेत्र क्रमांक 13 खोडरी से महिला प्रत्याशी गायत्री राठौर ने अपने समर्थकों के साथ नामांकन जमा किया।
गायत्री राठौर क्षेत्र में एक सक्रिय और जनप्रिय नेता के रूप में जानी जाती हैं। उन्होंने हमेशा क्षेत्र की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है और मूलभूत सुविधाओं को दिलाने के लिए प्रयासरत रही हैं। उनके नेतृत्व में कई विकास कार्यों को गति मिली है, जिससे जनता के बीच उनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ी है।
नामांकन दाखिल करने के दौरान बड़ी संख्या में समर्थकों की मौजूदगी ने यह संकेत दिया कि जनता का उन पर गहरा विश्वास है। अब देखना यह होगा कि आगामी चुनाव में वे जनता का कितना समर्थन हासिल कर पाती हैं।








Average Rating
More Stories
Bilaspur : बेलतरा की बदहाल सड़कों पर अंकित गौरहा का सवाल—कैबिनेट ने डामर पर दी राहत, नगर निगम की सड़कों का समाधान कब?
बिलासपुर: रसूखदार कबाड़ कारोबारी मारपीट मामले में गिरफ्तार, दूसरा आरोपी फरार!
बिलासपुर: गनियारी में स्थगन आदेश के बावजूद निर्माण जारी रहने का आरोप, शासकीय भूमि के मामले में कलेक्टर से शिकायत..अब प्रशासन की कार्रवाई पर नजर