डीजल ऑटो की किस्त चुकाने के लिए की थी चोरी, पुलिस ने किया खुलासा
बिलासपुर – चकरभाठा थाना पुलिस ने घर में सेंधमारी कर 85 हजार रुपये नकद, मोबाइल और सोने की बाली चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी का मोबाइल और एक डीजल ऑटो जब्त किया है।
ऐसे हुआ खुलासा
वार्ड क्रमांक 07 चकरभाठा निवासी गुलशन जैसवानी ने 10 जुलाई 2024 को थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि किसी अज्ञात चोर ने उसके घर का ताला तोड़कर नकदी, सोने की बाली और मोबाइल चोरी कर लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और मुखबिर से सूचना मिली कि अचानकपुर वार्ड क्रमांक 05 निवासी संजय नेताम संदिग्ध गतिविधियों में शामिल है।
पुलिस पूछताछ में कबूली चोरी
पुलिस ने संजय नेताम को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ की, तो उसने चोरी की बात स्वीकार कर ली। आरोपी ने बताया कि उसने चोरी के पैसों से अपने मैजिक डीजल ऑटो की किस्त भरी और मोबाइल खुद के उपयोग में ले लिया।
पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी का मोबाइल और एक डीजल ऑटो जब्त कर लिया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।





Average Rating
More Stories
Singapore News: अचानक बंद हुआ True Fitness जिम, अभिनेत्री Chen Xiuhuan बोलीं- ‘दिल टूट गया’
CG News: केशकाल में लगी देवी-देवताओं की अदालत, भंगाराम माई के दरबार में 35 को सजा!
छत्तीसगढ़ में गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत! PM Awas Yojana Urban की कट-ऑफ डेट बदली