The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

छत्तीसगढ़ी कलाकारों के सम्मान समारोह में अभिनेता अखिलेश पांडे को किया गया सम्मानित..

Views: 1647
Spread the love
Read Time:1 Minute, 38 Second

छत्तीसगढ़ी कलाकारों के सम्मान समारोह में अभिनेता अखिलेश पांडे को किया गया सम्मानित…

छत्तीसगढ़ समाचार 

छत्तीसगढ़ी कलाकारों को प्रोत्साहित करने के लिए भाकुरा नवागांव में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ी फिल्म गले लग जा मोर जान के ट्रेलर की लॉन्चिंग भी की गई। कार्यक्रम में कई प्रसिद्ध कलाकारों को सम्मानित किया गया, जिनमें प्रमुख रूप से अभिनेता अखिलेश पांडे, अभिनेत्री काजल पांडे, डॉक्टर आरती पांडे, विवेक चंद्र, नेहा पटेल और पूजा टांडेकर शामिल थे।

इस मौके पर अभिनेता अखिलेश पांडे ने कहा कि फिल्म गले लग जा मोर जान के निर्माता रामनाथ साहू ने एक छोटे से गांव से निकलकर बड़ा कार्य किया है, जो सराहनीय है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ी फिल्मों के विकास के लिए लगातार अच्छी फिल्मों का निर्माण होना जरूरी है और कलाकारों का सम्मान भी होते रहना चाहिए, ताकि उनका उत्साह बना रहे। इस कार्यक्रम ने छत्तीसगढ़ी फिल्म उद्योग को नई ऊर्जा दी और कलाकारों को प्रोत्साहित करने का कार्य किया।

 

मनमोहन पात्रे संपादक The YUVA WORLD News

2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत, दैनिक अखबार, सेटेलाइट न्यूज़ चैनल, राष्ट्रीय मासिक पत्रिका में कार्य करने का अनुभव B. Sc. Mathematics व पत्रकारिता में BJMC कि डिग्री। पूर्व बिलासपुर जिला सचिव : Chhattisgarh Journalist Union Journalist Manmohan Patre Chhattisgarh

You may have missed