The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

बिलासपुर नगर निगम चुनाव: वार्ड क्रमांक 1 बजरंग नगर से कांग्रेस प्रत्याशी अमित भारते ने मारी बाजी

Views: 1223
Spread the love
Read Time:2 Minute, 18 Second

 

 

बिलासपुर नगर निगम चुनाव में वार्ड क्रमांक 1 बजरंग नगर से कांग्रेस प्रत्याशी अमित भारते ने शानदार जीत दर्ज की। उन्होंने कुल 2615 वोट प्राप्त कर अपने प्रतिद्वंदी भाजपा प्रत्याशी रवि मेहर को 957 मतों के अंतर से हराया। भाजपा प्रत्याशी रवि मेहर को कुल 1658 वोट मिले।

जीत के बाद जश्न का माहौल

अमित भारते की जीत की घोषणा होते ही वार्ड में जश्न का माहौल बन गया। उनके समर्थकों और क्षेत्र के लोगों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। जगह-जगह ढोल-नगाड़े बजाकर और मिठाइयां बांटकर लोगों ने अपनी खुशी का इजहार किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से अमित भारते का स्वागत किया और उन्हें बधाई दी।

अमित भारते का धन्यवाद संदेश

जीत के बाद अमित भारते ने अपने समर्थकों और वार्ड के सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा,

“यह जीत सिर्फ मेरी नहीं, बल्कि पूरे वार्ड की जनता की है। आपने जो विश्वास मुझ पर जताया है, मैं उस पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करूंगा। वार्ड के विकास और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी निष्ठा से काम करूंगा।”

 

वार्ड की जनता से किए वादे

अमित भारते ने चुनाव प्रचार के दौरान वार्ड के विकास को लेकर कई वादे किए थे, जिनमें मुख्य रूप से साफ-सफाई व्यवस्था में सुधार, पानी की समस्या का समाधान, सड़क निर्माण और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना शामिल है। जनता को उम्मीद है कि वे अपने वादों को पूरा करेंगे और वार्ड को एक आदर्श वार्ड बनाएंगे।

मनमोहन पात्रे संपादक The YUVA WORLD News

2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत, दैनिक अखबार, सेटेलाइट न्यूज़ चैनल, राष्ट्रीय मासिक पत्रिका में कार्य करने का अनुभव B. Sc. Mathematics व पत्रकारिता में BJMC कि डिग्री। पूर्व बिलासपुर जिला सचिव : Chhattisgarh Journalist Union Journalist Manmohan Patre Chhattisgarh

You may have missed