The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

“श्याम का साथ, राम की जीत”… कांग्रेस मेयर प्रत्याशी डाक्टर विनय की हुई हार, मेयर की कुर्सी से कांग्रेस का हटा कब्जा… प्रचंड बहुमत से जीते भाजपा प्रत्याशी रामनरेश राय समेत भाजपा के 27 पार्षद…

Views: 3170
Spread the love
Read Time:6 Minute, 5 Second

वार्ड क्रमांक 02 सहित कई वार्डों में भाजपा ने दाखिल किया रिकॉर्ड, कई वार्डों में पहली बार हुई भाजपा की जीत, कांग्रेस का हटा कब्जा

चिरमिरी। नगरीय निकाय चुनाव 2025 के मतगणना के‌ बाद भाजपाइयों में दस सालों बाद हर्षोल्लास का माहौल देखने को मिला, मतगणना में पहुंचे छत्तीसगढ़ प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जयसवाल ने भाजपा से जीते हुए महापौर राम नरेश राय एवं समस्त विजयी हुए भाजपा प्रत्याशियों को बधाई दीं और सभी ने इस चुनाव को स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जयसवाल के अथक प्रयासों की जीत बताई।

लोगों की मानें तो इस चुनाव को “श्याम का साथ, राम की जीत” बताई जा रही है। चिरमिरी शहर में कांग्रेस पार्टी को चिरमिरी की जनता ने सिरे से नकारते हुए भाजपा प्रत्याशी राम नरेश राय को भारी बहुमत से विजयी दिलाकर नगर पालिक निगम चिरमिरी का महापौर बनाकर कांग्रेस का सुपड़ा साफ कर दिया। लोगों में चल रही चर्चाओं से इस बात का अनुमान लगाया जा रहा है कि पुर्व विधायख और कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी डॉ. विनय जायसवाल का राजनैतिक कैरियर अब ढलान की ओर दिखाई दे रहा है, भाजपाईयों ने इसमें चरण दास महंत की भुमिका को एहम बताया है और यह भी कहा कि “आखिरकार, पुर्व में भी ऐसे कई दिग्गज नेताओं ने अपने राजनैतिक सफर को चरणदास महंत के ही चरणों में आ कर समाप्त किया है, और डाक्टर कोई नया चेहरा नहीं, इसमें कोई ताज्जुब की बात बिल्कुल भी नहीं…” जहां भाजपा प्रत्याशी राम नरेश राय ने 18891 वोटों से जीत हासिल की वहीं डॉ. विनय जायसवाल को कुल 13199 वोट मिले, दोनों के बीच 5692 वोटों का फासला रहा, जिस पर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जयसवाल ने इसे पैसे और पसीने की लड़ाई बताई और राम नरेश राय एवं समस्त जीते हुए 27 भाजपा प्रत्याशियों को बधाई दीं। जहां नगर पालिक निगम चिरमिरी शहर का एक ऐसा वार्ड जिस पर कांग्रेस का लंबे समय से कब्जा रहा, मगर इस बार जनता ने अपना मन बदलते हुए भाजपा प्रत्याशी राम अवतार को प्रचंड बहुमत से जिता कर विजयी बनाया। इस नगरीय निकाय चुनाव 2025 में वार्ड क्रमांक 02 से पार्षद पद के लिए कुल मतदान 1031 हुए जिसमें कांग्रेस से पुर्व पार्षद एवं प्रत्याशी सुनील कुमार और भाजपा से राम अवतार मैदान में उतरे थे। पिछले नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा प्रत्याशी राम अवतार को कांग्रेस प्रत्याशी सुनील कुमार ने मात्र 17-18 वोटों से मात दी थी, मगर इस बार कांग्रेस के पुर्व पार्षद सुनील कुमार के निष्क्रिय एवं उदासीनता भरे कार्यशैली एवं कार्यकाल से नाखुश एवं नाराज़ हुए वार्ड के जनता जनार्दन ने उन्हें मुंह तोड़ जवाब देते हुए अलविदा कहा और भाजपा प्रत्याशी राम अवतार को कुल 629 मतों से जीत हासिल हुई। इस ऐतिहासिक जीत पर जब वार्ड की जनता से चर्चा की गई तब उन्होंने बताया कि करीब पांच साल कांग्रेस से रहे पुर्व पार्षद सुनील कुमार को वार्डवासियों ने मौका दिया मगर कांग्रेस से पुर्व पार्षद रहे सुनिल कुमार ने वार्ड की जनता को कभी कोई प्राथमिकता ही नहीं दी, सदैव अपने पद के गुरूर में मदमस्त रहे पार्षद से जनता इस कदर रूठ चुकी थी कि जनता ने अपना मन काफी पहले ही बदल लिया था और उन्हें इंतज़ार था सिर्फ चुनाव का, जिसमें भाजपा प्रत्याशी राम अवतार को जीता कर जनता ने पुर्व पार्षद समेत कांग्रेस पार्टी को भी मुंह तोड़ जवाब दिया है। वार्ड क्रमांक 02 से बहुमत से जीते भाजपा प्रत्याशी राम अवतार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने उन पर भरोसा जताया और जनता की सेवा का मौका दिया है, छत्तीसगढ़ प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जयसवाल ने भी उनका सदैव मनोबल बढ़ाया है और उन्हें जीत हासिल करने में सबका आशिर्वाद भी भरपूर मिला है। जनता के इस निर्णय से वे बेहद खुश हैं और वार्ड की जनता का वे सदैव ऋणि रहेंगे और इन पांच सालों में अपने वार्ड के विकास पर सम्पूर्ण ध्यान देंगे। लोगों ने भाजपा से जीते हुए प्रत्याशी राम अवतार को शुभकामनाएं एवं बधाइयां दीं।

देबाशीष गांगुली ( ब्यूरो प्रमुख सरगुजा संभाग )

The YWN News पोर्टल Digital भारत का सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट्स पाने के लिए जुड़िए हमारे साथ.. 6262580560

You may have missed