The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

रायपुर पुलिस ने देह व्यापार गिरोह का किया भंडाफोड़, 17 दलाल गिरफ्तार

Views: 3302
Spread the love
Read Time:1 Minute, 57 Second

रायपुर पुलिस ने देह व्यापार गिरोह का किया भंडाफोड़, 17 दलाल गिरफ्तार

 

रायपुर पुलिस ने एक बड़े देह व्यापार गिरोह का खुलासा करते हुए मास्टरमाइंड जुगल कुमार राय समेत 17 दलालों को गिरफ्तार किया है। जुगल कुमार को पश्चिम बंगाल के 24 परगना से पकड़ा गया, जबकि अन्य आरोपियों को रायपुर, कवर्धा, अंबिकापुर, महासमुंद, जगदलपुर और भिलाई से गिरफ्तार किया गया।

गिरोह Locanto ऐप के जरिए ग्राहकों को युवतियों की तस्वीरें और दरें भेजता था। इसमें देशभर के साथ विदेशी युवतियों को रायपुर बुलाकर देह व्यापार कराया जाता था। पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की।

 

तेलीबांधा पुलिस की जांच में उज्बेकिस्तान की एक युवती के जबरन देह व्यापार में धकेले जाने की पुष्टि हुई। इस गिरोह में दो महिला दलाल भी शामिल थीं। आरोपियों के खिलाफ थाना तेलीबांधा और सरस्वती नगर में अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम 1956 के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

 

पुलिस अधिकारियों ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए तेजी से कार्रवाई की और गिरोह से जुड़े सभी लोगों की गिरफ्तारी की दिशा में आगे बढ़ रही है। अभी और भी संलिप्त लोगों की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

मनमोहन पात्रे संपादक The YUVA WORLD News

2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत, दैनिक अखबार, सेटेलाइट न्यूज़ चैनल, राष्ट्रीय मासिक पत्रिका में कार्य करने का अनुभव B. Sc. Mathematics व पत्रकारिता में BJMC कि डिग्री। पूर्व बिलासपुर जिला सचिव : Chhattisgarh Journalist Union Journalist Manmohan Patre Chhattisgarh

You may have missed