ड्रग पैडलर्स के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी
रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार ड्रग पैडलर्स पर पिट एनडीपीएस एक्ट के तहत कड़ी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज श्री अमरेश मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेंद सिंह के निर्देश पर रायपुर में कई आदतन अपराधियों पर पिट एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किए गए हैं।
तीन आरोपियों को हुई सजा
रायपुर संभाग कमिश्नर महादेव कावरे ने पिट एनडीपीएस एक्ट 1988 की धारा 10 के तहत तीन आरोपियों को तीन महीने की सजा सुनाई है।
सजा पाने वाले आरोपी:
1. हबीब खान (25 वर्ष) – जनता कॉलोनी, गुढ़ियारी, रायपुर

2. संगम मेश्राम उर्फ सोनू (26 वर्ष) – प्रेमनगर, गुढ़ियारी, रायपुर
3. अजय यादव उर्फ छैला (38 वर्ष) – गुप्ता होटल के पास, बीरगांव, रायपुर
मादक पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने की कोशिश
पुलिस प्रशासन का कहना है कि मादक पदार्थों की अवैध बिक्री पर पूर्ण रूप से रोक लगाने के लिए सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। साथ ही, एनडीपीएस के आरोपियों की संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई भी जारी है।
रायपुर पुलिस की यह कार्रवाई ड्रग माफियाओं के खिलाफ राज्य सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति को दर्शाती है।






Average Rating
More Stories
Bilaspur : बेलतरा की बदहाल सड़कों पर अंकित गौरहा का सवाल—कैबिनेट ने डामर पर दी राहत, नगर निगम की सड़कों का समाधान कब?
बिलासपुर: रसूखदार कबाड़ कारोबारी मारपीट मामले में गिरफ्तार, दूसरा आरोपी फरार!
बिलासपुर: गनियारी में स्थगन आदेश के बावजूद निर्माण जारी रहने का आरोप, शासकीय भूमि के मामले में कलेक्टर से शिकायत..अब प्रशासन की कार्रवाई पर नजर