रायपुर, 21 फरवरी 2024
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के गुजराती कॉलोनी में एक सूने मकान में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में दो महिलाएं भी शामिल हैं, जिन्होंने चोरी के जेवरातों को गिरवी रखा था।
—
चोरी की वारदात का खुलासा
गुजराती कॉलोनी, पंडरी निवासी सत्यनारायण माहेश्वरी ने थाना सिविल लाइन में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह 11 फरवरी को परिवार सहित नागपुर शादी समारोह में गए थे। 13 फरवरी को घर की नौकरानी ने फोन कर बताया कि घर का मेन गेट खोलने के बाद अंदर का दरवाजा भी खुला मिला। घर लौटकर देखा तो तीनों कमरों और हॉल का सामान बिखरा हुआ था, अलमारी के लॉकर टूटे थे और सोने-चांदी के जेवर, नकदी और लैपटॉप चोरी हो गए थे।
रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 74/25 धारा 331(4), 305, 3(5) बी.एन.एस. के तहत मामला दर्ज किया और जांच शुरू की।
—
तकनीकी विश्लेषण और सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों तक पहुंची पुलिस
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर सिविल लाइन पुलिस और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की संयुक्त टीम ने जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ-साथ मुखबिरों की मदद से आरोपियों की पहचान की गई। हाल ही में जेल से रिहा हुए अपराधियों की गतिविधियों पर भी नजर रखी गई।
—
मुख्य आरोपी हिस्ट्रीशीटर निकला
जांच के दौरान पुलिस को डंगनिया निवासी भावेश जगत पर संदेह हुआ, जो थाना डी.डी. नगर का हिस्ट्रीशीटर है। पूछताछ में उसने अपने साथी शेख फैजान और मुकेन्द्र ध्रुव उर्फ गब्बर के साथ मिलकर चोरी करने की बात कबूल की।
चोरी किए गए जेवरात भावेश ने अपनी मां लक्ष्मी जगत को दिए थे, जिसने अपनी भाभी रूपा हरपाल के साथ मिलकर उन्हें संतोषी नगर स्थित मणापुरम गोल्ड में गिरवी रख दिया था। पुलिस ने दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर चोरी के जेवरात बरामद कर लिए।
—
आरोपियों से चोरी का सामान बरामद
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवरात, नकदी, लैपटॉप, म्यूजिक बॉक्स, घड़ी और घटना में प्रयुक्त स्कूटी (सीजी 04 क्यूबी 8225) जब्त की है। बरामद सामान की कुल कीमत करीब 2 लाख रुपये बताई जा रही है।


—
गिरफ्तार आरोपी
1. शेख फैजान (20) – निवासी गोकुल नगर, नई बस्ती, थाना टिकरापारा
2. भावेश जगत (19) – निवासी कृष्णा नगर, डंगनिया, थाना डी.डी. नगर
3. मुकेन्द्र ध्रुव उर्फ गब्बर (20) – निवासी गोकुल नगर, अटल बिहारी गली, थाना टिकरापारा
4. लक्ष्मी जगत (40) – निवासी कृष्णा नगर, डंगनिया, थाना डी.डी. नगर
5. रूपा हरपाल (45) – निवासी श्रीराम मैदान, संतोषी नगर, थाना टिकरापारा
—
पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका
गिरफ्तारी और बरामदगी में थाना सिविल लाइन प्रभारी निरीक्षक रोहित मालेकर, एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट प्रभारी निरीक्षक परेश कुमार पांडेय, उपनिरीक्षक पीयूष बघेल, सउनि अतुलेश राय और उनकी टीम की अहम भूमिका रही।
पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।






Average Rating
More Stories
बिलासपुर में पुलिस अभिरक्षा से संदेही फरार… ट्रांसपोर्ट नगर से ACCU ने पकड़ा..? चकरभाठा थाने से भागने की चर्चा..नशीली कैप्सूल-टैबलेट मामले से जुड़ा बताया जा रहा मामला
Mungeli News : खैरासेतगंगा धाम समिति विवाद गहराया, शिक्षक शत्रुहन टोंडर के खिलाफ शिकायत.. 50 लाख के भवन निर्माण पर सवाल
बिलासपुर: रसूखदार कबाड़ कारोबारी मारपीट मामले में गिरफ्तार, दूसरा आरोपी फरार!