रायपुर, 23 फरवरी 2025
खमतराई पुलिस ने की कार्रवाई
रायपुर पुलिस ने अवैध रूप से शराब बेचते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान संजू साहू (19 वर्ष) पिता स्वर्गीय झड़ी राम साहू, निवासी गोवर्धन नगर, खमतराई के रूप में हुई है।
17.280 लीटर देशी शराब बरामद
पुलिस ने आरोपी के पास से 17.280 बल्क लीटर देशी मदिरा प्लेन जब्त की, जिसकी कुल कीमत ₹8640 बताई गई है। आरोपी अवैध रूप से शराब की बिक्री कर रहा था, जिसकी सूचना मुखबिर से मिलने पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की।
खमतराई ओवर ब्रिज के पास से पकड़ा गया आरोपी
मुखबिर से सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने खमतराई ओवर ब्रिज के पास दबिश दी। वहां मौजूद व्यक्ति को पकड़कर पूछताछ की गई, तो उसने अपना नाम संजू साहू बताया। उसके पास से एक सफेद प्लास्टिक की बोरी में रखे 96 पौव्वा देशी मदिरा प्लेन बरामद किए गए।
मामला दर्ज, आरोपी न्यायिक रिमांड पर
थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 186/25 के तहत आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।







Average Rating
More Stories
Mungeli News : खैरासेतगंगा धाम समिति विवाद गहराया, शिक्षक शत्रुहन टोंडर के खिलाफ शिकायत.. 50 लाख के भवन निर्माण पर सवाल
Bilaspur : बेलतरा की बदहाल सड़कों पर अंकित गौरहा का सवाल—कैबिनेट ने डामर पर दी राहत, नगर निगम की सड़कों का समाधान कब?
बिलासपुर: रसूखदार कबाड़ कारोबारी मारपीट मामले में गिरफ्तार, दूसरा आरोपी फरार!