रायपुर, 23 फरवरी 2025
रिंग रोड के पास अवैध शराब बिक्री का खुलासा
रायपुर पुलिस ने खमतराई थाना क्षेत्र में अवैध शराब बेचते हुए एक निगरानी बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान राकेश ठाकुर (19 वर्ष) पिता राम अवतार ठाकुर, निवासी न्यू गोंदवारा, दुर्गा पेट्रोल पंप के पीछे, खमतराई के रूप में हुई है।
15.480 लीटर देशी शराब जब्त
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 15.480 बल्क लीटर देशी मदिरा मसाला जब्त की, जिसकी कुल कीमत ₹9460 आंकी गई है। आरोपी शराब की अवैध बिक्री कर रहा था, जिसकी सूचना मुखबिर से मिलने पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की।
पुलिस ने आरोपी को भेजा न्यायिक रिमांड पर
मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने रिंग रोड नंबर 02 स्थित शराब दुकान के पास दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया। उसके पास से एक सफेद प्लास्टिक बोरी में रखे 86 पौव्वा देशी मदिरा मसाला बरामद किए गए।
मामले में थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 187/25 के तहत आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 59(क) के अंतर्गत मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।







Average Rating
More Stories
Mungeli News : खैरासेतगंगा धाम समिति विवाद गहराया, शिक्षक शत्रुहन टोंडर के खिलाफ शिकायत.. 50 लाख के भवन निर्माण पर सवाल
Bilaspur : बेलतरा की बदहाल सड़कों पर अंकित गौरहा का सवाल—कैबिनेट ने डामर पर दी राहत, नगर निगम की सड़कों का समाधान कब?
बिलासपुर: रसूखदार कबाड़ कारोबारी मारपीट मामले में गिरफ्तार, दूसरा आरोपी फरार!