रायपुर, 23 फरवरी 2025
पुलिस ने पकड़ा अवैध शराब तस्कर
रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध रूप से शराब बेचते हुए आनंद साहू को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 16.2 बल्क लीटर देशी मदिरा मसाला जब्त की गई, जिसकी कुल कीमत ₹9900 बताई जा रही है।
मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि खमतराई ओवर ब्रिज के पास एक व्यक्ति अवैध शराब बिक्री कर रहा है। इस पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा।
90 पौव्वा शराब जब्त, आरोपी जेल भेजा गया
आरोपी आनंद साहू, पिता रोहित साहू, निवासी रामेश्वर नगर भनपुरी के कब्जे से सफेद प्लास्टिक की बोरी में रखी 90 पौव्वा देशी मदिरा बरामद की गई।

मामले में थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 185/25 के तहत आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।






Average Rating
More Stories
Mungeli News : खैरासेतगंगा धाम समिति विवाद गहराया, शिक्षक शत्रुहन टोंडर के खिलाफ शिकायत.. 50 लाख के भवन निर्माण पर सवाल
बिलासपुर: रसूखदार कबाड़ कारोबारी मारपीट मामले में गिरफ्तार, दूसरा आरोपी फरार!
बिलासपुर: गनियारी में स्थगन आदेश के बावजूद निर्माण जारी रहने का आरोप, शासकीय भूमि के मामले में कलेक्टर से शिकायत..अब प्रशासन की कार्रवाई पर नजर