चिरमिरी। शपथ लेने से पुर्व वार्ड क्रमांक 02 के भाजपा से जीते हुए प्रत्याशी राम अवतार ने वार्ड के समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए कार्य प्रारंभ कर दिया है। आपको बता दें कि वार्ड क्रमांक 02 के प्रेम नगर में मौजूद शिव मंदिर जो कि खंडहर में तब्दील होते जा रहा था, जिसे नवनिर्वाचित पार्षद राम अवतार द्वारा संज्ञान में लेते हुए इसकी ज़िम्मेदारी अपने कंधों पर लेते हुए मंदिर को पुनः मरम्मत करवा कर इसका सौंदर्यीकरण कार्य सफलतापूर्वक करवाया। लंबे समय से लोगों ने अपने वार्ड पार्षदों से वार्ड में मौजूद खस्ता हालत से गुज़र रहे मंदिरों के मरम्मत की उम्मीद लगाई थी और सैकड़ों दफा अपील भी करने बाद पुर्व पार्षदों को सुचित करने के बावजूद आश्वासन के अलावा मंदिरों को ले कर कोई कार्य नहीं करवाया गया, मगर हाल ही में नवनिर्वाचित पार्षद राम अवतार ने इस पर गंभीरता से विचार करते हुए अपने कार्य का श्री गणेश इस मंदिर को एक नए रूप में ढालते हुए कर दिया। राम अवतार द्वारा शिव मंदिर के छत से पानी के रिसाव से बदहाल हुए मंदिर की ना सिर्फ मरम्मत करवाई गई मगर महाशिवरात्रि जैसे महापर्व के ठीक दो दिनों पुर्व ही मंदिर के रंगरोगन एवं सम्पूर्ण मरम्मत कार्य भी करवाया, जिसे देख कर मंदिर में रोज़ाना पूजा अर्चना करते भक्तों में भी खुशी एवं हर्षोल्लास सा माहौल देखा गया। वहां के स्थानीय लोगों से इस विषय में बातचीत करने पर लोगों ने नवनिर्वाचित पार्षद के इस सफल कार्य की प्रोत्साहना की और मंदिर को उसके वास्तविक रूप में पुनः परिवर्तित करने के लिए राम अवतार को धन्यवाद एवं शुभकामनाएं दीं।
खंडहर हो रहे मंदिर का नवनिर्वाचित पार्षद ने किया जिर्णोद्धार, महाशिवरात्रि से ठीक पहले श्रद्धालुओं में हर्षोल्लास का माहौल…

Views: 805
Read Time:2 Minute, 31 Second





Average Rating
More Stories
बिलासपुर में पुलिस अभिरक्षा से संदेही फरार… ट्रांसपोर्ट नगर से ACCU ने पकड़ा..? चकरभाठा थाने से भागने की चर्चा..नशीली कैप्सूल-टैबलेट मामले से जुड़ा बताया जा रहा मामला
Mungeli News : खैरासेतगंगा धाम समिति विवाद गहराया, शिक्षक शत्रुहन टोंडर के खिलाफ शिकायत.. 50 लाख के भवन निर्माण पर सवाल
Bilaspur : बेलतरा की बदहाल सड़कों पर अंकित गौरहा का सवाल—कैबिनेट ने डामर पर दी राहत, नगर निगम की सड़कों का समाधान कब?