The YWN News

The YWN News

मनेंद्रगढ़ वनमण्डल को मिली क्षेत्र विस्तार की सौगात, नवीन मनेंद्रगढ़ वनमण्डल में होंगे तीन उप वनमंडल, चिरमिरी, खड़गवां परिक्षेत्र नवीन वन मंडल मनेंद्रगढ़ में हुआ समाहित, कोरिया वनमण्डल का हुआ पुनर्गठन, राजपत्र में प्रकाशन…

Views: 1638
Spread the love
Read Time:3 Minute, 33 Second

एमसीबी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रयासों से सरगुजा संभाग के नवगठित जिले मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर को एक और बड़ी सौगात मिली है। अब मनेंद्रगढ़ वनमण्डल के क्षेत्र में विस्तार किया गया है जिसमें मुख्यत कोरिया वन मंडल में आने वाले परिक्षेत्र चिरमिरी और खड़गवां को नवीन वन मंडल मनेंद्रगढ़ में समाहित किया गया है । इस संबंध में राजपत्र में प्रकाशन की तारीख से प्रवृत्त कर दिया गया है।

उक्त नवीन वनमण्डल मनेंद्रगढ़ के क्षेत्र का विस्तार होने पर स्थानीय विधायक व प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने समस्त जिले वासियों को इस नवीन वनमंडल के गठन और  विस्तार की सौगात मिलने पर शुभकामनाएं और बधाई दी। उन्होंने कहा कि अब नवीन वन मंडल मनेंद्रगढ़ में चिरमिरी और खड़गवां परिक्षेत्र को भी शामिल किया गया है इससे ना सिर्फ नवीन मंडल के क्षेत्र का विस्तार हुआ है बल्कि नवीन जिला मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर के विकास की एक और आधारभूत संरचना यह वन मंडल साबित होगा।

विदित हो कि जिला बनने के बाद लंबे समय से मनेंद्रगढ़ वनमण्डल के क्षेत्र विस्तार की मांग उठ रही थी। क्षेत्र के स्थानीय विधायक और राज्य के स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने लोगों की इस मांग को मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सामने रखा था। इस प्रस्ताव पर आखिरकार मुहर लगी है और कोरिया वन मंडल का पुनर्गठन तथा नवीन मनेंद्रगढ़ वनमण्डल का गठन करते हुए क्षेत्र का विस्तार किया गया है।

राजपत्र में प्रकाशित अधिसूचना के अनुसार नवीन वनमण्डल मनेंद्रगढ़ में तीन उप वनमण्डल होंगे। इसका कुल क्षेत्रफल 2361.35 वर्ग किमी होगा। उप वनमण्डल में मनेंद्रगढ़ उप वनमण्डल 878.89 वर्ग किमी, केल्हारी उप वनमण्डल 664.12 वर्ग किमी तथा जनकपुर उप वनमंडल 818.33 वर्ग किमी का होगा।

वनमण्डलाधिकारी मनीष कश्यप:- नवीन जिला मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर के लिए नवीन वन मंडल मनेंद्रगढ़ का गठन अच्छी खबर है। राजपत्र में अधिसूचना आदेश जारी होने से प्रवृत्त हो जाता है। वैसे भी चिरमिरी और खड़गवां नवीन एमसीबी का अंग है और वन मंडल की दृष्टिकोण से इनके परिक्षेत्र का वन मंडल मुख्यालय कोरिया रहना सही नहीं था खैर अब संपूर्ण जिले के साथ नवीन वनमण्डल का भी अपना क्षेत्र चिन्हांकित हो चुका है और यह जिले के विकास में अहम भूमिका निभाएगा।

देबाशीष गांगुली ( ब्यूरो प्रमुख सरगुजा संभाग )

The YWN News पोर्टल Digital भारत का सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट्स पाने के लिए जुड़िए हमारे साथ.. 6262580560

You may have missed